Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 7Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

53 Solved Questions11 Diagrams2377 words

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Textbook Questions and Answers

बताओ तो सही:


Answer:

विचार मंथन:

“श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान” विषय पर अपने विचार लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
‘श्रद्धा’ शब्द का अर्थ है विश्वास और ‘विज्ञान’ शब्द का अर्थ है संशोधन के माध्यम से सिद्ध की हुई बात। श्रद्धा अधिक होने से अंधश्रद्धा निर्माण होती है। किसी कार्य के प्रति श्रद्धा (विश्वास) ही मनुष्य को लक्ष्य की ओर ले जाती है। इसलिए मनुष्य को अपने कार्य में गहन विश्वास होना चाहिए। विज्ञान वहीं विश्वास हमें दिलाता है। विज्ञान कई अंधश्रद्धा को अपनी विज्ञान की कसौटी पर कसकर उन्हें झूठ साबित करता है। विज्ञान ही है, जिसने मनुष्य को अंधविश्वास से दूर करके उसमें आत्मविश्वास पैदा किया है। श्रद्धा विज्ञान की कसौटी पर कसकर ही और अधिक पक्की व दृढ़ बन जाती है। श्रद्धा मनुष्य में विश्वास उत्पन्न करती है, तथा विज्ञान उसे जीवन की आधुनिक राह दिखाता है। श्रद्धा और विज्ञान ही मानव को जीवन की सही राह दिखाते हैं, वे जीवन के दो महान पक्ष हैं। इन दो पक्षों के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को सुंदर, समर्थ व सशक्त बना सकता है।

अध्ययन कौशल:

संदर्भ स्रोतों द्वारा निम्न रोगों से बचने के लिए दिए जाने वाले टीकों की जानकारी लिखिए।

Answer:

खोजबीन:

भारतीय सेना संबंधी जानकारी ढूँढो और लिखो।

Answer:

वाचन जगत से:

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
Answer:
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंगों में से मेरे पसंदीदा प्रसंग का वर्णन निम्नलिखित है:
५ मई, २०१६ को विशाल ठाकुर घर पर अपनी माँ विमला और छोटे भाई के साथ था। उसके पिता काम से बाहर गए थे। तभी एक अनजान व्यक्ति उनके घर आया और अपने आप को उसके पिता जी का दोस्त बताया। विशाल की माँ ने जब उसके पिता को फोन करके बताया तो उन्होंने उस अनजान व्यक्ति को नहीं पहचाना। फिर वह व्यक्ति शौचालय जाने के बहाने घर के अंदर आया और अपनी जेब से छुरा निकालकर विशाल की माँ के गले पर रखा। उसने विशाल से घर की सारी कीमती चीजें और पैसे लाने के लिए कहा।

विशाल उस चोर के पैर पकड़कर अपनी माँ को छोड़ने की गुहार करने लगा और फिर उसने चोर के पैर पकड़कर उसे गिरा दिया। चोर के नीचे गिरते ही सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। विशाल की इस बहादुरी के लिए उसे गणतंत्र दिवस पर जनरल राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सदैव ध्यान में रखो:

दृढ़ संकल्पों से ही सपने साकार होते हैं।

किसने किससे कहा है ?

Question 1 Maharashtra Board Solution
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का कारण क्या है?”
Solution & Step-by-Step Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।
Question 2 Maharashtra Board Solution
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

किसने किससे कहा है ?

Question 1 Maharashtra Board Solution
कहानी के शीर्षक की सार्थकता लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रस्तुत कहानी का शीर्षक ‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ अत्यंत सटिक एवं योग्य है। गाँव में बरसात के मौसम में आने वाली उस नाले रूपी मुसीबत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। किंतु शिक्षा की आस से अभिभूत होकर उन बच्चों ने नाले पर पुल बनाने का निश्चय किया। उन सभी बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और लगन थी इसी रुचि ने उनके हौसले को बढ़ाया। ज्ञान की चाह ने उन्हें नाले पर पुल बनाने की प्रेरणा दी और उनकी पाठशाला की राह उन्हें मिल गई। अगर मनुष्य में हौसला हो, तो वह किसी भी वस्तु की चाहत में अपनी राह ढूँढ़ ही निकालता है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
अपनी आँखों देखी किसी घटना का वर्णन कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
कई साल पहले मैं अपने परिवार के साथ मुंबई दर्शन करने गया था। हम विरार से चर्चगेट का सफर लोकल ट्रेन से तय करने वाले था। सफर के दौरान ट्रेन में बड़ी भीड़ थी हम जैसे-तैसे ट्रेन में चढ़े। अगले दो स्टेशन के बाद ही भीड़ और अधिक बढ़ गई। ट्रेन में खड़े होने की भी जगह न थी। कई लोग दरवाजे पर भी लटक रहे थे। उसमें से एक आदमी खिड़की के पास लटका हुआ बाहर की ओर झूल रहा था। लोकल ट्रेन सामने की ओर से जा रही थी। ट्रेन में शोर और कोलाहल था।

कई लोग उस आदमी को ऊपर की और खिंचना चाहते थे कि एकाएक सभी लोग शांत हुए और एक जोर की आवाज हुई। खिड़की से लटके हुए आदमी के हाथ की पकड़ ढीली पड़ने से वह नीचे गिर गया। उसकी मृत्यु हो गई। तुरंत ही ट्रेन की चैन खिंची गई। ट्रेन रुक गई किंतु उस वक्त सब कुछ व्यर्थ था। उस व्यक्ति के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक व शोकभरी घटना है। इस घटना की दुखद छाप आज भी मेरे मानस पटल पर स्थित है।

Question 3 Maharashtra Board Solution
‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
मनुष्य अगर मन में ठान ले, तो वह किसी भी हालत में अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है। प्रस्तुत पाठ के बच्चों ने मन में ठान लिया था कि उनकी पढ़ाई व भविष्य में बाधा डालने वाले उस नाले पर वे पुल बनाएंगे। जब मनुष्य अपना लक्ष्य निश्चित करता है, तो उसे पाने के लिए वह सारे प्रयास करता है। उसके लिए दिन-रात एक करता है। अपने राह में आनेवाली सारी मुसीबतों का सामना करता है। प्रस्तुत पाठ में बच्चों ने गाँव के बड़े-बूढ़े लोगों में इस कार्य के प्रति प्रेरणा निर्माण की और उनकी मदद से सभी ने मिलकर नाले पर पुल बनाने के कार्य को पूर्ण किया। अतः जहाँ कार्य के प्रति लगन होती है, वहाँ सफलता अवश्य मिलती है।

भाषा की ओर:

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और मोटे अक्षरों में छपे शब्दों पर ध्यान दो, पढ़कर उद्देश्य-विधेय अलग करके लिखो :

Answer:

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 7 जहॉं चाह, वहाँ राह Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(बरसात, नाला, संभव, समस्या, माहौल, बंजर, श्रमदान, हौसले)

Question 1 Maharashtra Board Solution
सभी ने एकता, संगठन और ……….’ का महत्त्व भी समझा था।
Solution & Step-by-Step Answer:
श्रमदान
Question 2 Maharashtra Board Solution
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक ………….” बहता था।
Solution & Step-by-Step Answer:
नाला
Question 3 Maharashtra Board Solution
दामिनी की बातों ने बातचीत का ………. बदल दिया।
Solution & Step-by-Step Answer:
माहौल
Question 4 Maharashtra Board Solution
पुल भी विद्यार्थियों के ………………. को दाद दे रहा था।
Solution & Step-by-Step Answer:
हौसले
Question 5 Maharashtra Board Solution
धुआँधार ………. हो रही थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
बरसात
Question 6 Maharashtra Board Solution
हर ……………” का निदान संभव है।
Solution & Step-by-Step Answer:
समस्या
Question 7 Maharashtra Board Solution
……… जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Solution & Step-by-Step Answer:
बंजर
Question 8 Maharashtra Board Solution
असंभव में मूल शब्द …….. होता है।
Solution & Step-by-Step Answer:
संभव

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
गाँव का नाम क्या था?
Solution & Step-by-Step Answer:
येसंबा
Question 2 Maharashtra Board Solution
नाले में कितने फीट पानी भरता था?
Solution & Step-by-Step Answer:
चार से पांच फीट
Question 3 Maharashtra Board Solution
अच्छी श्रेणी लाने वाले विद्यार्थी किस परीक्षा में पीछे रह जाते?
Solution & Step-by-Step Answer:
वार्षिक
Question 4 Maharashtra Board Solution
बच्चे किस पेड़ के नीचे बैठे थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
बरगद
Question 5 Maharashtra Board Solution
शुभम की कुल उपस्थिति कितनी थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
चौदह दिन
Question 6 Maharashtra Board Solution
प्रकृति ने विचार करने के लिए मनुष्य को क्या दिया है?
Solution & Step-by-Step Answer:
बुद्धि
Question 7 Maharashtra Board Solution
बच्चों ने नाले पर क्या बनवाने का निश्चय किया?
Solution & Step-by-Step Answer:
पुल
Question 8 Maharashtra Board Solution
छगनबाबा ने पुल बनवाने के लिए क्या दिया?
Solution & Step-by-Step Answer:
रेत
Question 9 Maharashtra Board Solution
पुल कितने दिनों में तैयार हुआ?
Solution & Step-by-Step Answer:
पंद्रह
Question 10 Maharashtra Board Solution
जुई ने किसकी सहायता से पुल के उद्घाटन का वृत्तांत बनाया?
Solution & Step-by-Step Answer:
बड़े भाई की

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
प्रार्थना कक्षा में क्यों संपन्न हुई?
Solution & Step-by-Step Answer:
वर्षा के कारण प्रार्थना मैदान पर न होकर कक्षा में संपन्न हुई।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बच्चों ने किस पंक्ति को गीत की तरह गाकर तालियाँ बजाई?
Solution & Step-by-Step Answer:
‘हम बच्चे कर भी क्या सकते हैं। इस पंक्ति को गीत की तरह गाकर बच्चों ने तालियाँ बजाई।
Question 3 Maharashtra Board Solution
बच्चों में किसके स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया?
Solution & Step-by-Step Answer:
बच्चों में दामिनी के स्वर ने आत्मविश्वास भर दिया।
Question 4 Maharashtra Board Solution
विद्यार्थियों ने किस पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
विद्यार्थियों ने विज्ञान की पुस्तक में पुल बनाने की जानकारी पढ़ी थी।
Question 5 Maharashtra Board Solution
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से कितने रुपये लिए गए?
Solution & Step-by-Step Answer:
पुल बनाने की सामग्री खरीदने के लिए आरंभ में हर एक से बीस-बीस रुपये लिए गए।
Question 6 Maharashtra Board Solution
गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि कौन-सी थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
पुल का बनना गाँव वालों के लिए अद्भुत उपलब्धि थी।
Question 7 Maharashtra Board Solution
जूही ने कौन-सा वृत्तांत बनाया?
Solution & Step-by-Step Answer:
जूही ने ‘पुल के उद्घाटन’ का वृतांत बनाया।

निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा?

Question 1 Maharashtra Board Solution
“आज इतने विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने का कारण क्या है?”
Solution & Step-by-Step Answer:
गुरुजी ने विद्यार्थियों से कहा।
Question 2 Maharashtra Board Solution
“अरे! इस बरगद के पेड़ में भूत है। वहाँ क्यों बैठे हो?”
Solution & Step-by-Step Answer:
तुषार ने अपने मित्रों से कहा।
Question 3 Maharashtra Board Solution
“भूत-बूत सब कोरी कल्पना और बकवास है। क्या हम में से किसी ने भूत देखा है? सब केवल मनगढ़त बातें हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
जुई ने अपने मित्रों से कहा।
Question 4 Maharashtra Board Solution
“मेरी तो कुल उपस्थिति ही शायद चौदह होगी।”
Solution & Step-by-Step Answer:
शुभम ने मित्रों से कहा।
Question 5 Maharashtra Board Solution
“हम कर भी क्या सकते हैं। हम तो बच्चे हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
तुषार ने मित्रों से कहा।
Question 6 Maharashtra Board Solution
“हँसो मत! कोई कुछ कर सकता है तो वह हम ही हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
दामिनी ने मित्रों से कहा।
Question 7 Maharashtra Board Solution
“जब कभी शहर गए हैं, बड़े-बड़े पुल देखे भी हैं।”
Solution & Step-by-Step Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।
Question 8 Maharashtra Board Solution
“हम नाले पर पुल बनाएँगे।”
Solution & Step-by-Step Answer:
आशीष ने मित्रों से कहा।

निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बरसात के मौसम में येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित क्यों रहते थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
येसंवा गाँव के बीच से एक नाला बहता था। बरसात के मौसम में नाले में कई बार चार से पांच फीट तक पानी भरता था। बच्चों के लिए यह नाला लाँघना असंभव था। इसलिए उन दिनों येसंबा गाँव के बच्चे पाठशाला में अनुपस्थित रहते थे।
Question 2 Maharashtra Board Solution
गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते गाँव में कौन-सा गाना प्रचलित हो चुका था?
Solution & Step-by-Step Answer:
गाँव का नाला, बरसात व बच्चों की पाठशाला के चलते “गाँव में बरसात, नाले में भरा पानी, पाठशाला से छुट्टी, येसंबा की यही कहानी’ यह गाना प्रचलित हो चुका था।
Question 3 Maharashtra Board Solution
बच्चों ने क्या निश्चय किया और क्यों?
Solution & Step-by-Step Answer:
बच्चों ने नाले के ऊपर पुल बनाने का निश्चय किया क्योंकि वह नाला बरसात के मौसम में पानी से भर जाता था। उसके चलते सभी बच्चों को पाठशाला में अनुपस्थित रहना पड़ता था।
Question 4 Maharashtra Board Solution
किन-किन लोगों के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा?
Solution & Step-by-Step Answer:
बुजुर्गों के अनुभव, युवाओं की शक्ति और विद्यार्थियों के उत्साह के संगठित प्रयासों से पुल का काम आकार लेने लगा।

पाठ में आए हिंदी-मराठी समोच्चारित शब्दों की सूची बनाइए।
Answer:

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों में मूलशब्द और प्रत्यय अलग अलग करके लिखिए।

Answer:

प्रस्तुत कहानी में आए विरामचिह्नों को चुनकर उनका भेद लिखिए।
Answer:

प्रस्तुत पाठ में आए पुनरुक्त शब्दों के जोड़े चुनकर लिखिए।
Answer:

निम्नलिखित वाक्यों में उद्देश्य और विधेय अलग करके लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
हिमालय देश का गौरव है।
Solution & Step-by-Step Answer:
उद्देश्य – हिमालय विधेय – देश का गौरव है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
महासागर अपने देश के चरण पखारता है।
Solution & Step-by-Step Answer:
उद्देश्य – महासागर विधेय – अपने देश के चरण पखारता है।
Question 3 Maharashtra Board Solution
निखिल कश्मीर घूमने गया था।
Solution & Step-by-Step Answer:
उद्देश्य – निखिल विधेय – कश्मीर घूमने गया था।
Question 4 Maharashtra Board Solution
मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है।
Solution & Step-by-Step Answer:
उद्देश्य – मुंबई विधेय – देश की आर्थिक राजधानी है।
Question 5 Maharashtra Board Solution
परिश्रम सफलता की कुंजी है।
Solution & Step-by-Step Answer:
उद्देश्य – परिश्रम विधेय – सफलता की कुंजी है।

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त कारक रेखांकित करके भेद लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
येसंबा गाँव के ठीक बीच से एक नाला बहता था।
Solution & Step-by-Step Answer:
के – संबंध कारक, से – करण कारक
Question 2 Maharashtra Board Solution
जुई ने कहकर बातचीत आगे बढ़ाई।
Solution & Step-by-Step Answer:
ने – कर्ता कारक
Question 3 Maharashtra Board Solution
इस बरगद के पेड़ में भूत है।
Solution & Step-by-Step Answer:
के – संबंध कारक, में – अधिकरण कारक
Question 4 Maharashtra Board Solution
प्रकृति ने विचार करने के लिए हमें बुद्धि दी है।
Solution & Step-by-Step Answer:
ने – कर्ता कारक, के लिए – संप्रदान कारक
Question 5 Maharashtra Board Solution
बंजर जमीन से मिट्टी खोदी गई।
Solution & Step-by-Step Answer:
से – अपदान कारक
Question 6 Maharashtra Board Solution
क्या हम में से किसी ने भूत देखा है?
Solution & Step-by-Step Answer:
में – अधिकरण कारक, से- करण कारक ने- कर्ताकारक