Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 7Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 2 बेटी युग Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 2 बेटी युग. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

15 Solved Questions3 Diagrams1222 words

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 2 बेटी युग

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 2 बेटी युग Textbook Questions and Answers

जरा सोचो ….. लिखो

‘तुम्हें रुपयों से भरा बटुआ मिल जाए तो…’ इस विषय पर अपने विचार लिखिए। (कल्पनात्मक-लेखन)
Answer:
यदि मुझे रुपयों से भरा बटुआ मिल जाए तो सबसे पहले मैं यह जानना चाहूँगा कि वह बटुआ किसका है? यदि उस बटुए में उसके मालिक के बारे में कोई जानकारी मिल गई, तो मैं उस व्यक्ति को सूचित करूंगा। उसे विश्वास दिलाऊँगा कि आपका बटुआ मुझे मिला है और मैंने उसे संभाल कर रखा है। आप आकर अपनी अमानत ले जाइए। यदि बटुए में उसके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो अपने विद्यालय के शिक्षकों को दूंगा। उनसे निवेदन करूंगा कि यह बटुआ मुझे मिला है आप इसके मालिक को इसे सुपुर्द करने की कृपा करें; क्योंकि जिसका बटुआ गायब हुआ होगा वह परेशान होगा।

स्वयं अध्ययन


Answer:
स्वयं: यदि स्त्री शिक्षित होगी, तो उसका जीवन स्तर अच्छा रहेगा। वह आत्मनिर्भर बनेगी। समाज में उसका सम्मान होगा। वह अपने देश और समाज के लिए अपना योगदान देने में समर्थ होगी। परिवार – यदि स्त्री शिक्षित होगी, तो वह अपने परिवार को भी शिक्षित बना सकती है। अपने परिवार को सही दिशा दिखा सकती है। अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती है। सामाजिक कुरीतियों से बचा सकती है।
समाज – अक्सर देखा जाता है कि महिलाएँ तरह-तरह के अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराइयों का शिकार हो जाती हैं। यदि स्त्री शिक्षित होगी, तो समाज में जागरूकता लाकर सामाजिक उत्थान कर सकती है। देश – यदि स्त्री शिक्षित होगी, तो देश में विकास की क्रांति आ सकती है। कहा जाता है कि देश पढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। शिक्षित स्वी देश में व्याप्त बुराइयों को दूर कर प्रगति पथ पर अग्रसर हो सकती है।

विचार मंथन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
हमारे देश में कालांतर से ही बेटा-बेटी में अंतर किया जाने लगा था। परिणाम यह हुआ कि लोग बेटी को विद्यालय ही नहीं भेजते थे। कुछ लोग उसे गर्भ में ही मार डालते थे। यह एक सामाजिक बुराई बन चुकी थी। इस बुराई को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नारा दिया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।’ सरकार के प्रयास से लोगों में जारूकता आयी और सबने इस बात को स्वीकार किया कि हम बेटी को बचाएंगे और उसे पढ़ाएंगे भी। देश तभी आगे बढ़ेगा; जब बेटा-बेटी दोनों एक समान पढ़ेंगे। उनमें कोई भेद-भाव नहीं होगा। सर्वत्र समानता की लहर लहराएगी।

अध्ययन कौशल:

अपने विद्यालय के पाँचवीं से आठवीं तक कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों और छात्राओं की संख्या संयुक्त स्तंभालेख द्वारा दर्शाओ।

चर्चा करो:

‘लड़का – लड़की एक समान’ विषय पर चर्चा करो।

वाचन जगत से:

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर के कार्य पढ़ो और प्रमुख मुद्दे बताओ।

सुनो तो जरा :

त्योहार मनाने के उद्देश्य की वैज्ञानिकता सुनो और सुनाओ।

कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटी युग में ………….. ………………………… …………………………गढेंगे।
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटी युग सम्मान पर्व है, पुण्य पर्व है, ज्ञान पर्व है। सब सबका सम्मान करें तो, जन-जन का उत्थान पर्व है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बेटी युग ………………….. ……………………………. ………………………उत्थान पर्व है।
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटी युग में बेटा-बेटी, सभी पढ़ेंगे, सभी बढ़ेंगे। फौलादी ले नेक इरादे, खुद अपना इतिहास गढ़ेंगे।

जानकारी लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटी पर्व:
Solution & Step-by-Step Answer:
भारत की संस्कृति उत्सव संस्कृति के रूप में जानी जाती है। यहाँ देवता ही नहीं प्रकृति की भी पूजा की जाती है। प्राचीन काल से यहाँ बेटियाँ लक्ष्मी, सरस्वती, सौता और सावित्री के रूप में पूजी जाती हैं। नवरात्र में तो कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। आधुनिक युग में इसमें कुछ कमी आई है जिसे शिक्षा द्वारा दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। बेटी के जन्म पर उत्सव मनाकर, उसे पढ़ाकर हम बेटी पर्व मना सकते हैं और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
Question 2 Maharashtra Board Solution
शिक्षामय विश्व:
Solution & Step-by-Step Answer:
‘शिक्षा’ शब्द संस्कृत भाषा के ‘शिक्ष्’ धातु से बना है जिसका अर्थ है – सिखना। मनुष्य जन्म से मृत्यु पर्यंत कुछन-कुछ सीखता रहता है। यह प्रक्रिया विश्वव्यापी है। दुनिया में कहीं भी जाएँ शिक्षा का महत्त्व सर्वोपरि है। कहा जाता है कि शिक्षा ही ऐसी वस्तु है; जिसे न तो चोर चुरा सकता है, न ही यह किसी को बाँटी जा सकती है, न ही राजा द्वारा छीनी जा सकती है और न ही भार लगने वाली है। इसे जितना खर्च किया जाए, उतनी ही बढ़ती है। इसके द्वारा दुनिया में प्रत्येक स्थान पर सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। कहा गया है “स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते।”
Question 3 Maharashtra Board Solution
‘लड़का-लड़की एक समान’ विषय पर आठ से दस वाक्य लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़का-लड़की आज के आधुनिक युग में एक समान हैं। जो कार्य एक लड़का करता है; उसे लड़की भी कर सकती है। आजकल लड़कियाँ सभी क्षेत्रों में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो या उद्योग, राजनीति हो या प्रशासनिक कार्य लड़कियों ने दिखा दिया है कि वह लड़कों से कम नहीं हैं। आज लड़कियाँ पायलट बन कर हवाई जहाज उड़ा रही हैं। कल्पना चावला जैसी लड़कियाँ अंतरिक्ष की सैर कर रही हैं। यही नहीं वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व कर रही हैं। आज की लड़की सबला बन गई है। आवश्यकता है कि उन्हें शिक्षा के द्वारा और सशक्त बनाया जाए।

भाषा की ओर

निम्नलिखित शब्दों के युग्म शब्द बताओ और वाक्यों में उचित शब्दयुग्म लिखो :

Answer:

Answer:
(१) धन – दौलत
(२) घूमना – फिरना
(३) घर – घर
(४) गाँव – गाँव
(५) फल – फूल
(६) कूड़ा – करकट
(७) जान – पहचान
(८) इधर – उधर

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 2 बेटी युग Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
आज किसका युग है?
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटी का
Question 2 Maharashtra Board Solution
किसकी कहानी सबको सुहानी लगती है?
Solution & Step-by-Step Answer:
नानी की
Question 3 Maharashtra Board Solution
अब कैसी जवानी दौड़ेगी?
Solution & Step-by-Step Answer:
तरुण
Question 4 Maharashtra Board Solution
सारे जग को कैसा करना है?
Solution & Step-by-Step Answer:
शिक्षामय
Question 5 Maharashtra Board Solution
सबके आँगन तक किसकी धारा पहुँचेगी?
Solution & Step-by-Step Answer:
ज्ञानगंगा की

निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटी युग में कौन-कौन पढ़ेंगे?
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटी युग में बेटा-बेटी सभी पढ़ेंगे।
Question 2 Maharashtra Board Solution
शिक्षा पूरी कब होगी?
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटा-बेटी जब दोनों शिक्षित होंगे, तब शिक्षा पूरी होगी।
Question 3 Maharashtra Board Solution
अब कोई कैसा नहीं होगा?
Solution & Step-by-Step Answer:
अब कोई अनपढ़ नहीं होगा।
Question 4 Maharashtra Board Solution
बेटी युग किसका पर्व है?
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटी युग सम्मान, पुण्य और ज्ञान का पर्व है।
Question 5 Maharashtra Board Solution
जन-जन का उत्थान पर्व कब होगा?
Solution & Step-by-Step Answer:
जब सभी सबका सम्मान करेंगे, तब जन-जन का उत्थान पर्व होगा।

उचित जोड़ियाँ मिलाइए।


Answer:
१ – ग
२ – च
३ -घ
४ – ङ
५ – ख
६ – क

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer: