Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 7Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 1 अस्‍पताल Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 1 अस्‍पताल. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

20 Solved Questions2 Diagrams650 words

Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 1 अस्‍पताल

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 अस्‍पताल Textbook Questions and Answers


Answer:
चित्रों का परिचय:

उपर्युक्त चित्र में अस्पताल से संबंधित जानकारी, सूचना व उनका पालन करने का वर्णन दिया गया है। यह अस्पताल है। यहाँ पर कुछ रोगी प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉक्टर बीमार व्यक्ति को देखने जा रहे हैं। एक परिचारिका (नर्स) एक रोगी को पहियेदार कुर्सी पर लेकर आ रही है। नेत्रदान और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘रक्तदान महादान’ और ‘नेत्रदान’ के घोषवाक्य लगाए गए हैं। रोगी से मिलने के लिए सुबह ८ से १० एवं शाम ४ से ७ बजे तक का समय निश्चित किया गया हैं। ‘छोटा परिवार-सुखी परिवार’ का आदर्श सूचना फलक पर लिखा गया है ताकि लोग छोटे परिवार के महत्त्व को समझें। अस्पताल में एक ओर कूड़ादान भी रखा हुआ है। चारों तरफ स्वच्छता है। रोगी से अधिक बात करके लोग उसे परेशान न करें इसलिए शांति व्यवस्थापन से संबंधित सूचना दी गई है। गहन चिकित्सा केंद्र (आई. सी. यू.) के पास एक पहरेदार खड़ा है। वार्ड के बाईं तरफ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का पोस्टर दिखाई पड़ रहा है। जिससे स्त्री-शिक्षा महत्त्व की स्थापना की गई है।

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 1 अस्‍पताल Additional Important Questions and Answers

पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. २७ पर दिए गए चित्रों को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
उपर्युक्त चित्र में क्या दिख रहा है?
Solution & Step-by-Step Answer:
अस्पताल
Question 2 Maharashtra Board Solution
कितने रोगी प्रतीक्षा कर रहे हैं?
Solution & Step-by-Step Answer:
तीन
Question 3 Maharashtra Board Solution
चित्र में कितने कूड़ेदान दिख रहे हैं?
Solution & Step-by-Step Answer:
एक
Question 4 Maharashtra Board Solution
आई.सी.यू. के बाहर कौन खड़ा है?
Solution & Step-by-Step Answer:
पहरेदार
Question 5 Maharashtra Board Solution
चित्र में कितने डॉक्टर दिखाई दे रहे हैं?
Solution & Step-by-Step Answer:
दो

निम्नलिखित बाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
अस्पताल में स्वच्छता है।
Solution & Step-by-Step Answer:
(✓)
Question 2 Maharashtra Board Solution
चित्र में जगह-जगह कूड़ादान रखा है।
Solution & Step-by-Step Answer:
(✗)
Question 3 Maharashtra Board Solution
काउन्टर पर लोग झगड़ा कर रहे हैं।
Solution & Step-by-Step Answer:
(✗)
Question 4 Maharashtra Board Solution
अस्पताल में शांति बनाए रखनी चाहिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
(✓)
Question 5 Maharashtra Board Solution
रक्तदान को महादान कहा गया है।
Solution & Step-by-Step Answer:
(✓)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
कौन-सा परिवार सुखी होता है?
Solution & Step-by-Step Answer:
छोटा परिवार-सुखी परिवार होता है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
महादान किसे कहा गया है?
Solution & Step-by-Step Answer:
रक्तदान को महादान कहा गया है।
Question 3 Maharashtra Board Solution
अस्पताल में रोगी से मिलने का समय क्या रखा गया
Solution & Step-by-Step Answer:
अस्पताल में रोगी से मिलने का समय सुबह ८ से १० और शाम ४ से ७ बजे तक रखा गया है।
Question 4 Maharashtra Board Solution
रोगी से अधिक बातें क्यों नहीं करनी चाहिए?
Solution & Step-by-Step Answer:
रोगी से अधिक बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि उसे आराम की जरूरत होती है।
Question 5 Maharashtra Board Solution
अस्पताल में शांति क्यों बनाए रखनी चाहिए?
Solution & Step-by-Step Answer:
अस्पताल में शोर करने से रोगियों को परेशानी होती है, इसलिए वहाँ शांति बनाए रखनी चाहिए।

निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(सुखी, शांति, रक्तदान, बातें, देखभाल)

Question 1 Maharashtra Board Solution
रोगी से अधिक …………. न करें।
Solution & Step-by-Step Answer:
बातें
Question 2 Maharashtra Board Solution
छोटा परिवार ….. परिवार।
Solution & Step-by-Step Answer:
सुखी
Question 3 Maharashtra Board Solution
…….. बनाए रखें।
Solution & Step-by-Step Answer:
शांति
Question 4 Maharashtra Board Solution
…….. महादान।
Solution & Step-by-Step Answer:
रक्तदान
Question 5 Maharashtra Board Solution
अस्पताल में मरीजों की …… की जाती है।
Solution & Step-by-Step Answer:
देखभाल

आकारिक मूल्यमापन