Maharashtra State Board Class 10 Hindi Lokvani Solutions Chapter 3 मुकदमा
Hindi Lokvani 10th Std Digest Chapter 3 मुकदमा Textbook Questions and Answers
स्वाध्याय :
सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए :
1. कृति पूर्ण कीजिए।


2. उचित विकल्प चुनकर विधान पूर्ण कीजिए।
3. कारण लिखिए :


4. ऐसे प्रश्न तैयार करें कि जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों –
1. जोहड़
2. साफ-सुथरे
5. वृत्त में दिए शब्दों के लिंग तथा वचन के अनुसार वर्गीकरण कीजिए।


स्त्रीलिंग | पुलिंग | एकवचन | बहुवचन |
नदी | कूड़ा | बीमारी | शिकायतें |
फसल | गाँव | आँख | गवाहें |
सड़क | वृक्ष | आदत | सर्दियाँ |
नाली | पंखा | मुकदमा | कारखाने 6. शब्द-युग्म बनाइए। कूड़ा – …………., इधर – …………., गाँव – ………….., घर – ………….., हवा – ………….., सीधा – ………….., साफ – ……………., झाड़ – …………
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
शब्द-युग्म बनाइए।
Solution & Step-by-Step Answer:
कूड़ा – कचरा, इधर – उधर, गाँव – शहर, घर – द्वार, हवा – पानी, सीधा – सादा, साफ – सुथरा, झाड़-झंखाड़
अभिव्यक्ति : ‘बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के उपाय’ पर अपने विचार लिखिए।
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
‘बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के उपाय’ पर अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
आज प्रदूषण के कारण विश्व में चारों ओर लोगों का जीना दूभर हो गया है। प्रदूषण को रोकने के लिए हमें प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करना चाहिए। हमें पटाखें जलाना, कूड़ा-कचरा यहाँ-वहाँ नहीं फेंकना चाहिए। मानव जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए। हमें प्रकृति का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। सरकार को अवैध खनन पर रोक लगानी चाहिए। कारखानों की चिमनियों की ऊँचाई अधिक रखनी चाहिए।
अधिक धुआँ निर्माण करने वाले स्वचालित यंत्रों पर रोक लगानी चाहिए और इसके लिए सरकार द्वारा प्रतिबंधात्मक कानून बनाने चाहिए ताकि उल्लंघन करने वालों पर कड़ी-से-कड़ी कार्यवाही हो सके। कारखानों से निकले हुए रासायनिक पदार्थों को तालाब, नदी या सागर में नहीं डालना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। भाषाबिंदु :
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
इन शब्दों से बने दो – दो मुहावरे तथा उनके अर्थ लिखकर स्वतंत्र वाक्य में प्रयोग कीजिए। |

1. कान
i. मुहावरा : कान भरना।
अर्थ : किसी के विरुद्ध किसी के मन में कोई बात बैठा देना।
वाक्य : रामू के किसी ने तो कान भर दिए, इसलिए वह इस प्रकार का बर्ताव कर रहा है।
ii. मुहावरा : कान का कच्चा होना।
अर्थ : सुनते ही किसी बात पर विश्वास करना।
वाक्य : अजय कान का कच्चा है; वह किसी के भी बहकावे में आ जाता है।
2. नाक
उत्तर:
i. मुहावरा : नाक-भौं सिकोड़ना।
अर्थ : अप्रसन्नता प्रकट करना।
वाक्य : जरा-जरा सी बात पर नाक-भौं सिकोड़ना ठीक नहीं है।.
ii. मुहावरा : नाक में दम करना।
अर्थ : बहुत परेशान होना।
वाक्य : तुम दोनों की हरकतों ने मेरे नाक में दम कर दिया है।
3. सिर
उत्तर:
i. मुहावरा : अपने सिर लेना।
अर्थ : जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना।
वाक्य : व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का काम रामलाल ने अपने सिर ले लिया।
ii. मुहावरा : सिर चढ़ाना।
अर्थ : अनुपयुक्त व्यक्ति को अत्यधिक महत्त्व देकर अपने ऊपर मुसीबत मोल लेना।
वाक्य : मूर्ख व्यक्ति को सिर चढ़ाने का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है।
उपयोजित लेखन :
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
अपने ग्राम/नगर/महानगर के संबंधित अधिकारी को बच्चों के खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
ः 10 जुलाई, 2018 प्रति, मा. महानगर अधिकारी, महानगरपालिका, दादर (पूर्व), मुंबई – 400 043.. विषय : बच्चों के खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु प्रार्थना पत्र।
मैं कुमार अजय मेहता दादर पूर्व विभाग का निवासी हूँ। मैं आपको यह प्रार्थना पत्र लिख रहा हूँ क्योंकि हमारे विभाग में बच्चों के खेलने के लिए बगीचा नहीं है। हमारे विभाग में कुल मिलाकर दो सौ से अधिक बच्चे हैं। उनके खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहाँ हर इमारत के बीच में खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहाँ मैदान भी नहीं है, जिस कारण बच्चों को खेलने-कूदने के लिए बहुत दिक्कत हो रही है। छुट्टियों में उनका ठीक से मनोरंजन नहीं हो पाने के कारण घर में बैठकर या तो टी. वी. देखते हैं या कंप्यूटर गेम खेलते हैं जिससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। आपसे नम्र निवेदन है कि आप हमारे विभाग में एक बगीचा का निर्माण करें ताकि विभाग में रहने वाले बच्चों के बाहर खेलने के लिए पर्याप्त जगह हो। मुझे आशा है कि आप मेरे प्रार्थना पत्र पर जरूर विचार करेंगे। कष्ट के लिए क्षमाप्रार्थी। Hindi Lokvani 10th Std Textbook Solutions Chapter 3 मुकदमा Additional Important Questions and Answers (अ) गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति अ (1) : आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
संजाल पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित विधान सही करके लिखिए। i. सूखे कपड़े पहने एक लड़का हाजिर होता है।
Solution & Step-by-Step Answer:
भीगे कपड़े पहने एक लड़का हाजिर होता है।
ii. राजा के अनुसार पानी अब निर्मल नहीं रहा है।
प्रश्न 4
Maharashtra Board Solution
समझकर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
कृति अ (2) : शब्द संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए। |
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए। i. वह स्थान जहाँ राजा अपने मंत्रियों के साथ बैठते हैं – ii. किसी विवाद का अदालत में सुनवाई –
Solution & Step-by-Step Answer:
i. दरबार ii. मुकदमा
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
|
प्रश्न 4
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से विदेशी शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
टेपरिकॉर्डर
कृति अ (3) : स्वमत अभिव्यक्ति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
मुकादमा चलाने की परंपरागत और आधुनिक पद्धति में अंतर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
पहले के जमाने में राजा-महाराजा हुआ करते थे। वे न्याय प्रक्रिया में न्यायाधीश की भूमिका निभाते थे। यदि किसी को किसी से शिकायत होती थी तो वह व्यक्ति राजदरबार में जाकर शिकायत दर्ज करता था और फिर राजा के द्वारा मुकदमा चलाया जाता था। राजा का निर्णय अंतिम हुआ करता था। आज जमाना बदल गया है। राजा-महाराजाओं के दिन अब नहीं रहे हैं। लोग प्रजातंत्र में अपना जीवन बीता रहे हैं। आज न्याय व्यवस्था पर सरकार अथवा किसी अन्य संस्था का नियंत्रण नहीं है। वह मुक्त और स्वनियंत्रित है। पुलिस, कोर्ट-कचहरी आदि न्यायप्रणाली की व्यवस्था है।
यदि कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो वह कानून की नजर में दोषी बन जाता है। उस पर मुकदमा चलाया जाता है। यदि उसका दोष सिद्ध हुआ तो उसे सजा हो जाती है। आज हमारी न्याय व्यवस्था पूर्णत: निष्पक्ष व स्वतंत्र है। न्यायालय के निर्णय को अंतिम माना जाता है। इस प्रकार पहले के जमाने में मुकदमें चलाने की विधि और आज के जमाने में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया में जमीन-आसमान का अंतर है। (आ) गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति आ (1) : आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए। उत्तरः |

प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
गद्यांश के आधार पर वाक्य पूर्ण कीजिए। i. वे घर जरूर डूबेंगे ….
Solution & Step-by-Step Answer:
ः जहाँ वर्षा का पानी बहना चाहिए; नदी बहनी चाहिए; वहाँ पर लोगों ने घर बना लिए हैं।
|
कृति आ (2) : शब्द संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए। |
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए। i. छोटा प्राकृतिक तालाब –
Solution & Step-by-Step Answer:
i. जोहड़
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
विलोम शब्द लिखिए i. गंदा × ……………. ii. ढलान × …………..
Solution & Step-by-Step Answer:
i. साफ ii. चढ़ाव
प्रश्न 4
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में प्रयुक्त पर्यायवाची शब्द की जोड़ी को ढूँढ़कर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
वर्षा : बरसात
प्रश्न 5
Maharashtra Board Solution
वचन बदलिए।
|
प्रश्न 6
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय छाँटकर लिखिए। i. रखवाली ii. जिम्मेदार
Solution & Step-by-Step Answer:
i. प्रत्यय : वाली ii. प्रत्यय : दार
प्रश्न 7
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूंढकर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
गलियों – नालियों
कृति आ (3) : स्वमत अभिव्यक्ति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
जल प्रदूषण को रोकने के लिए अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
जल के बिना जीवन असंभव है। प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। हमें तालाब एवं नदी के पानी में पशुओं को नहलाना नहीं चाहिए। तालाब या नदी में हमें कपड़े या बर्तन नहीं धोने चाहिए। तालाब व नदी में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कल-कारखानों का दूषित और जहरीला पानी नदी में डालने पर रोक लगानी चाहिए। लोगों में जल-प्रदूषण के खतरे के प्रति जागरुकता निर्माण करनी चाहिए। जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदूषण बोर्ड को सख्त कानून बनाने चाहिए। इस प्रकार सभी को स्वेच्छा से इस अभियान के लिए आगे आना चाहिए।
(इ) गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति इ (1) : आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों i. सदियों ii. वृक्ष
Solution & Step-by-Step Answer:
i. गाँव कब से ऊँची जगह पर बसा हुआ है? ii. लोगों ने पहाड़ से क्या साफ कर दिए हैं?
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
सही विकल्प चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए। i. पानी पहाड़ से लुढ़कता हुआ नीचे आता है क्योंकि.. (क) लोगों ने पहाड़ से वृक्ष साफ कर दिए हैं। (ख) लोगों ने पहाड़ पर घर बनाए हैं। (ग) लोगों ने पहाड़ को काट दिया है। उत्तरः (क) लोगों ने पहाड़ से वृक्ष साफ कर दिए हैं। |
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित विधान सही करके लिखिए। i. बाढ़ के लिए पानी जिम्मेदार है।
Solution & Step-by-Step Answer:
ः बाढ़ के लिए गाँववाले जिम्मेदार हैं। ii. निर्मल एवं स्वच्छ रहना पानी के हाथ में है। उत्तरः पानी को निर्मल तथा स्वच्छ रखना लोगों के हाथ में है।
|
कृति इ (2) : शब्द संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढ़कर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
ः धीरे-धीरे
|
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
गोश में से ऐसे दो शब्द ढूँड़कर लिखिए कि जिनके वचन परिवर्तित नहीं होते।
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
i. ढलान ii. वृक्ष
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
‘निर्मल’ इस शब्द में निहित उपसर्ग को पहचानकर संबंधित उपसर्ग लगाकर अन्य दो शब्द तैयार कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
निर्मल : प्रत्यय : निर नए शब्द : निराकार, निर्विकार
प्रश्न 4
Maharashtra Board Solution
नीचे दिए तत्सम शब्द का तद्भव लिखिए। i. ग्राम
Solution & Step-by-Step Answer:
i. गाँव
प्रश्न 5
Maharashtra Board Solution
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए। i. सौ वर्षों का समय
Solution & Step-by-Step Answer:
i. सदी
कृति इ (3) : स्वमत अभिव्यक्ति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
‘जल ही जीवन है।’ विषय पर अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
जल ही जीवन है। जल के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। धरती पर रहने वाले सभी जीवों को जिंदा रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। यदि शरीर में पानी की मात्रा 10 प्रतिशत से कम हो जाए तो व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। मनुष्य भोजन के बिना कई दिनों तक जीवित रह सकता है लेकिन पानी के बिना तीन दिन से अधिक नहीं जीवित रह सकता। हमें जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। संसार की बढ़ती जनसंख्या के कारण पानी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। यदि पानी नहीं होगा तो किसान खेत में अनाज नहीं उगा सकता है। पानी के बिना किसी भी वस्तु का निर्माण नहीं हो सकता। इसलिए जल ही जीवन है।
(ई) गद्यांश पड़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति ई (1) : आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
परिणाम लिखिए। i. भोपाल के कारखाने से निकली जहरीली गैस से – ii. मरे हुए पशु-पक्षियों को यहाँ-वहाँ डालने से –
Solution & Step-by-Step Answer:
i. कई लोग रात में सोए हुए ही मौत के मुँह में चले गए थे। ii. हवा बदबूदार हो जाती है।
कृति ई (2) : शब्द संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित वाक्य में विराम चिह्नों का उचित प्रयोग कीजिए। i. हवा ने महाराज से कहा महाराज मुझ पर लगे आरोप झूठे हैं उत्तरः हवा ने महाराज से कहा, “महाराज, मुझ पर लगे आरोप झूठे हैं। |
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
लिंग बदलिए। i. महाराज ii. लड़की
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
i. महारानी. ii. लड़का
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 4
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्द के लिए श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द लिखिए। i. रात ii. डाल
Solution & Step-by-Step Answer:
i. रत ii. दाल
प्रश्न 5
Maharashtra Board Solution
‘जहरीली’ इस शब्द में से प्रत्यय अलग कीजिए और संबंधित प्रत्यय लगाकर अन्य दो शब्द बनाइए। उत्तरः जहरीली : शब्द : जहर प्रत्यय : ईली अन्य शब्द : नशीली, चमकीली
|
कृति ई (3) : स्वमत अभिव्यक्ति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
‘हवा प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए उपाय’ पर अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
दिन-प्रतिदिन हानिकारक सामग्री के हवा में मिलने के कारण हवा प्रदूषित हो रही है। प्रदूषित हवा से लोग बीमार पड़ रहे हैं। हवा प्रदूषण से बचने के लिए हमें कूड़ा-कचरा यहाँ-वहाँ नहीं फेंकना चाहिए। कूड़ा-कचरा यहाँ-वहाँ फेंकने से गंदगी फैलती है जिससे हवा दूषित हो जाती है। कारखानों को आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करना चाहिए ताकि उनमें से जहरीली गैस और धुआँ बाहर न निकले और हवा में न मिले। लोगों को अपने वाहनों की नियमित जाँच करानी चाहिए, ताकि उनमें से अधिक धुआँ बाहर निकलकर हवा में न फैले।
सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक होनी चाहिए। हमें शहरीकरण की प्रक्रिया को रोकना चाहिए। गाँवों में ही रोजगार के साधनों को विकसित करना चाहिए, जिससे गाँव के लोग नौकरी करने के लिए शहर में पलायन न करें। इससे शहर और गाँव का असंतुलन धीरेधीरे कम हो जाएगा और हवा प्रदूषण भी रुकेगा। धुएँवाले ईधनों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए और भारी मात्रा में पेड़ लगाने चाहिए। इस प्रकार हवा प्रदूषण पर रोक लगाई जा सकती है। (उ) गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति उ (1): आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
कृति पूर्ण कीजिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
परिणाम लिखिए। i. हवा ने चलना बंद कर दिया। उत्तरः हवा द्वारा चलना बंद होने से सभी घुटन महसूस करने लगे। |
ii. हवा आँधी बनकर आती है।
उत्तरः
हवा के आँधी बनकर आने से लोगों के घर रेत और कूड़े से भर जाते हैं।
कृति उ (2) : शब्द संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए। |
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
नीचे दिए हुए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए। i. धूलभरी जोर की हवा –
Solution & Step-by-Step Answer:
i. आँधी
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
वचन बदलिए। i. आँधी ii. आँख
Solution & Step-by-Step Answer:
i. आँधियाँ ii. आँखें
कृति उ (3) : स्वमत अभिव्यक्ति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
‘यदि हवा चलना बंद कर दे तो…..।’ विषय पर अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
नित चलते रहना हवा का काम है। यदि हवा चलना बंद कर दे तो बहुत बड़ी समस्या निर्माण हो जाएगी। हवा के बिना जीवन के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि हवा चलना बंद कर देगी तो लोगों को साँस लेने के लिए दिक्कत हो जाएगी। लोग घुटन भरे माहौल में अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं। पेड़-पौधे, पशु-पक्षियों को भी जीवन जीने के लिए हवा की जरूरत होती है।
गर्मी ज्यादा बढ़ने के कारण फिर सर्वत्र एअरकंडिशन लगाना पड़ेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ेगी, जिससे लोगों को साँस लेने की और भी दिक्कत हो जाएगी। यदि सचमुच हवा चलना बंद कर देगी तो धीरे-धीरे इस धरती से जीवन नष्ट हो जाएगा। (ऊ) गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए। कृति ऊ (1): आकलन कृति
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हो i. पंखा ii. पॉलिथिन की थैलियाँ
Solution & Step-by-Step Answer:
i. हवा की गति बढ़ाने के लिए लोग क्या चलाते हैं? ii. लोग सड़कों पर क्या फेंकते हैं?
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
गद्यांश के आधार पर वाक्य पूर्ण कीजिए। i. जब हवा तेजी से चलती है। ii. लोगों द्वारा फेंका कूड़ा ……
Solution & Step-by-Step Answer:
i. जब हवा तेजी से चलती है तब वह अपने साथ रेत, मिट्टी, कूड़ा आदि हल्की चीजें साथ लेकर उड़ती है। ii. लोगों द्वारा फेंका कूड़ा फिर से उनके घरों में जाता है।
प्रश्न 3
Maharashtra Board Solution
समझकर लिखिए। उत्तरः |

कृति ऊ (2) : शब्द-संपदा
प्रश्न 1
Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
ः i. हवा-पानी ii. आस-पास
|
प्रश्न 2
Maharashtra Board Solution
विलोम शब्द लिखिए। |




