Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 8Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 8 मेरा विद्रोह Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 8 मेरा विद्रोह. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

74 Solved Questions16 Diagrams3399 words

Maharashtra State Board Class 8 Hindi Solutions Chapter 8 मेरा विद्रोह

Hindi Sulabhbharti Class 8 Solutions Chapter 8 मेरा विद्रोह Textbook Questions and Answers

सूचना के अनुसार कृतियाँ करो:

एक शब्द में उत्तर लिखो:

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटे की मातृभाषा
Solution & Step-by-Step Answer:
हिंदी
Question 2 Maharashtra Board Solution
बेटे की शिक्षा की माध्यम भाषा
Solution & Step-by-Step Answer:
अंग्रेजी

संक्षेप में लिखो:

Question 1 Maharashtra Board Solution
रमन के जन्मदिन पर न जाने देने के बाद लड़के द्वारा किया गया विद्रोह
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के ने जोर-जोर से लड़ना, जिद करना और रोना चिल्लाना शुरू कर दिया।
Question 2 Maharashtra Board Solution
नुक्कड़ की दुकान से घर लौटने पर बेटे द्वारा देखा दृश्य
Solution & Step-by-Step Answer:
उसके पिता जी गलियारे में खड़े-खड़े दीवार से कोहनियाँ टिकाए नि:शब्द कातर हो रहे हैं।

कारण लिखो:

Question 1 Maharashtra Board Solution
अंग्रेजियत वाले परिवारों के बच्चों का दबदबा रहता था।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि वे छोटी उम्र से ही धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते थे।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़के की माँ उसे पढ़ा नहीं पाती थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि बेटे की पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी था और माँ को अंग्रेजी नहीं आती थी।
Question 3 Maharashtra Board Solution
पिता जी झल्ला पड़ते थे।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उनका बेटा ‘डोनेशन’ या सालाना जलसे आदि के लिए चंदे की छपी पर्चियाँ लाता था।
Question 4 Maharashtra Board Solution
बेटा अड़ जाता था।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसके पिता जी ‘डोनेशन’ के रूप में एक या दो रूपये दे देते थे। जबकि उसके दोस्त दस या बीस रूपये लेकर आते।

ऐसे प्रश्न बनाओ जिनके उत्तर निम्न शब्द हों:

Question 1 Maharashtra Board Solution
साइकिल
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटा पिता के साथ किस पर बैठकर स्कूल गया था?
Question 2 Maharashtra Board Solution
बेसब्री
Solution & Step-by-Step Answer:
पिता अपने बेटे रमन की वर्षगाँठ का कैसे इंतजार करते?
Question 3 Maharashtra Board Solution
छपी पर्चियाँ
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटा ‘डोनेशन’ या सालाना जलसे आदि के लिए चंदे की क्या लाता?
Question 4 Maharashtra Board Solution
पारावार
Solution & Step-by-Step Answer:
माँ की खुशी का क्या न रहा?

संजाल पूर्ण करो:


Answer:

भाषा बिंदु

पाठों में आए हुए उपसर्ग और प्रत्ययवाले शब्द ढूँढ़ो तथा उनके उपसर्ग/प्रत्यय अलग करके मूल शब्द लिखो।
Answer:

उपयोजित लेखन

निम्न मुद्दों के आधार पर विज्ञापन लिखो :
स्थल/जगह, संपर्क, पुस्तक मेला, दिनांक, समय
Answer:

स्वयं अध्ययन

अब्राहम लिंकन द्वारा प्रधानाध्यापक को लिखे हुए पत्र का चार्ट बनाकर कक्षा में लगाओ।

मौलिक सृजन

अपने जीवन में पिता की भूमिका’ अधोरेखित करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करने वाला पत्र लिखिए।
Answer:
१० मई, २०१८
पूज्य पिता जी,
सादर प्रणाम।
आप कैसे हैं? बहुत दिन हो गए है लेकिन आपका पत्र नहीं मिला। मैं ठीक हूँ। मेरी पढ़ाई भी ठीक से चल रही है। आशा करता हूँ कि घर पर सभी ठीक होंगे।
पिता जी, यहाँ का नया कॉलेज बहुत ही अच्छा है। यहाँ पर खाने-पीने व रहने की सारी सुविधाएँ बहुत ही अच्छी हैं। मैं इस कॉलेज में आकर खुश हूँ। दरअसल मैं यह पत्र आपके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए लिख रहा हूँ।
पिता जी मेरे जीवन में आपका बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। बचपन से लेकर आज तक आपने मुझे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया है। आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रभावित होकर मैं आज मेडिकल की पढ़ाई कर रहा हूँ। सचमुच यदि आप न होते, तो मेरे भविष्य में अंधेरा ही होता। अत: आपका मैं जितना शुक्रिया अदा करूँ वह कम ही होगा।
जैसे ही छुट्टियाँ शुरू होगी, वैसे ही तुरंत मैं घर पर आऊँगा। माता जी को सादर प्रणाम।
आपका आज्ञाकारी पुत्र,
अथर्व
कुमार अथर्व सक्सेना
२०२ गीत निवास, गांधी नगर, मुंबई : ४००० ९५७
[email protected].

Hindi Sulabhbharti Class 8 Solutions Chapter 8 मेरा विद्रोह Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।
कृति क (१) आकलन कृति

संजाल पूर्ण कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
Solution & Step-by-Step Answer:

आकृति पूर्ण कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
Solution & Step-by-Step Answer:

उपर्युक्त गद्यांश से ऐसे दो प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों –

Question 1 Maharashtra Board Solution
बचपन
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटे को शहद के प्याले जैसा क्या लगा था?
Question 2 Maharashtra Board Solution
मटरगश्ती
Solution & Step-by-Step Answer:
पिता के अनुसार बेटा दिनभर सड़क पर क्या करता रहता है?

समझकर लिखिए।

निम्नलिखित गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।
Answer:
दहाड़ना-गरतना
कई-कई
रोना-धोना।
लगाते-लगाते

निम्नलिखित शब्द मानक वर्तनी के अनुसार लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
उध्दंड
Solution & Step-by-Step Answer:
उदंड

वचन बदलिए।

Answer:

नीचे दिए हुए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए।

Answer:

Question 1 Maharashtra Board Solution
‘क्या बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए उन पर दबाव डालना उचित है?’ इस बारे में आप अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
बच्चे चंचल होते हैं। उन पर नियंत्रण रखने के लिए दबाव डालना अनुचित है। यदि बच्चे देर से घर आते हैं या अपने दोस्तों के साथ रोज-रोज मौज-मस्ती करते हैं या पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में उनके साथ सख्ती से पेश आने से कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। माता-पिता अपने बच्चों पर सख्ती करने के बजाय उन्हें प्यार से समझा सकते हैं। उन्हें सही-गलत का एहसास करवा सकते हैं।

बच्चों का मन अन्य गलत कार्यों में न भटकें इसलिए उनसे सकारात्मक कार्य कराएँ जाने चाहिए। उन्हें अकेले मत रखें और उन्हें कभी अकेलेपन का एहसास न होने दें। यदि वे अकेले रहेंगे तो उनका मन नकारात्मक कार्यों में उलझेगा। इसलिए बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए माता-पिता अपने बच्चों के साथ प्यार भरा व्यवहार कर सकते हैं।

निम्नलिखित गदयांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

गलत वाक्य सही करके के फिर से लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटे को अपने पिता से पढ़ने की तीव्र इच्छा थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटे की अपने पिता से पढ़ने की इच्छा नहीं थी।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बेटे को उसके पिता जी रिक्शा में बिठाकर घुमाने ले जाते
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटे को पिता जी साइकिल पर बिठाकर स्कूल ले जाते थे।

समझकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
बेटा आठवीं कक्षा तक पहुँचा
Solution & Step-by-Step Answer:
अपने पिता की मेहनत के बल पर वह आठवीं कक्षा तक पहुँचा
Question 2 Maharashtra Board Solution
इस स्कूल में पढ़ता था बेटा
Solution & Step-by-Step Answer:
कॉन्वेंट स्कूल में

उपर्युक्त गदयांश से ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिसका उत्तर निम्नलिखित शब्द हों

Question 1 Maharashtra Board Solution
साइकिल
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटा पिता जी के साथ किस पर सवार होकर स्कूल गया था?

निम्नलिखित शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
धारा का बहाव या वेग
Solution & Step-by-Step Answer:
धाराप्रवाह

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्द में से प्रत्यय अलग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
अंग्रेजियत
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रत्यय : इयत
Question 1 Maharashtra Board Solution
‘क्या कॉन्वेंट की पढ़ाई मातृभाषा की पढ़ाई से श्रेष्ठ है?’ इस कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
आज हम एक नए दौर में जी रहे हैं, जहाँ सर्वत्र अंग्रेजियत का बोलबाला है। चारों ओर कॉन्वेंट स्कूल खुल रहे हैं। पढ़ाई हम कॉन्वेंट स्कूल में करें या अपनी मातृभाषा में। आखिर पड़ाई, पढ़ाई ही होती है। कॉन्वेंट में पढ़कर हमारी अंग्रेजी धाराप्रवाह बनती है। फिर भी यदि कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना है तो वह अधिक खुलकर अपने भावों को अभिव्यक्त कर सकता है।

ये बच्चों के ऊपर निर्भर है कि उसे कौन-सी भाषा के माध्यम से पढ़ाई करनी है। अपनी मातृभाषा से पढ़ाई करना छात्रों को सहज और सरल लगता है। इसमें किसी विशेष भाषा में ज्ञान प्राप्त करना किसी को श्रेष्ठ नहीं बनाता। अत: ऐसा हम नहीं कह सकते कि कॉन्वेंट की पढ़ाई मातृभाषा की पढ़ाई से श्रेष्ठ है।

संजाल पूर्ण कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
Solution & Step-by-Step Answer:

सही विकल्प चुनकर वाक्य फिर से लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
रमन की वर्षगाँठ ने बेटे को ……. महीने से बेचैन कर दिया था। (तीन, दो, एक)
Solution & Step-by-Step Answer:
रमन की वर्षगाँठ ने बेटे को एक महीने से बेचैन कर दिया था।
Question 2 Maharashtra Board Solution
एक बार पूरी क्लास ……. पर जा रही थी। (पिकनिक, सैर, प्राकृतिक स्थल)
Solution & Step-by-Step Answer:
एक बार पूरी क्लास पिकनिक पर जा रही थी।

पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

गद्यांश में से ऐसे दो शब्द ढूंढकर लिखिए कि जिनके वचन परिवर्तित नहीं होते।
Answer:
पिता
घर

विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

निम्नलिखित शब्द से उपसर्ग को अलग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
नालायक
Solution & Step-by-Step Answer:
उपसर्ग : ना

उचित प्रत्यय लगाइए।

Answer:

Question 1 Maharashtra Board Solution
अपने जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका’ पर अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रत्येक बच्चे के जीवन में पिता की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। पिता अपने बच्चे पर संस्कार करता है। वह बच्चे के अच्छे कार्यों की सराहना करता है। यदि बच्चे द्वारा कुछ गलत कार्य किया गया है तो वह उसे डाँटता भी है। यदि बच्चा बार-बार समझाने पर अपनी जिद पर अड़ा रहे तो वह उसे पहले समझाता है और यदि नहीं माने तो कठोर भूमिका भी अपनाता है। अपने तथा उसका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए वह उसे अच्छे से अच्छे स्कूल में दाखिल कराता है।

वह अपने बच्चे का हमेशा मार्गदर्शन करता रहता है और अपने बच्चे की भलाई के लिए उसके हर कार्य पर नियंत्रण रखता है। इस प्रकार एक पिता अपने बच्चे के जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाता है।

निम्नलिखित गलत वाक्य सही करके फिर से लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
पिता जी ने लड़के के गाल पर दवा लगाई।
Solution & Step-by-Step Answer:
माँ ने लड़के के गाल पर दवा लगाई।
Question 2 Maharashtra Board Solution
प्यार में पिता जी ने लड़के के गाल पर एक तमाचा लगाया।
Solution & Step-by-Step Answer:
गुस्से में पिता जी ने एक भरपूर थप्पड़ लड़के के गाल पर जड़ दिया।

किसने, किससे कहा?

Question 1 Maharashtra Board Solution
“तुम्हारे दोस्त का जन्मदिन है।”
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के के पिता ने रमन के पिता को बताया।

समझकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
इन अपशब्दों का प्रयोग लड़के ने अपने मन में अपने पिता के लिए किया
Solution & Step-by-Step Answer:
झूठे, मक्कार, और निर्दयी

कारण लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
लड़के का दिमाग गुस्से से पागल हो गया।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसके पिता ने रमन के पिता को झूठ बताया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण लड़के के गाल पर निशान आए हैं।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़के को रमन के जन्मदिन पर भिजवा दिया गया।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसके पिता के साथ उसकी माँ लड़ पड़ी और पिता को भी पछतावा हो रहा था।

विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

समानार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

अनेक शब्द के लिए एक शब्द लिखिए।

Answer:

Question 1 Maharashtra Board Solution
गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
रोना-चिल्लाना आते-आते

लिंग बदलिए।

Answer:

स्वमत अभिव्यक्ति

Question 1 Maharashtra Board Solution
क्या हर बात पर अपने माता-पिता से जिद करना सही है? अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चे का भला चाहते हैं। दुनिया में ऐसे माता-पिता नहीं है; जो अपने बच्चों का बुरा चाहते है। वे यदि कहीं जाने के लिए मना करते हैं, तो उसके पीछे उनका कोई-न-कोई कारण अवश्य होगा। वे जो भी निर्णय लेते हैं, वह अपने बच्चे की भलाई को ध्यान में रखकर लेते हैं। वे नहीं चाहते कि छोटी-सी गलती के कारण उनके बच्चों को किसी संकट या परेशानी का सामना करना पड़े। ऐसे में यदि कोई माता-पिता बच्चों द्वारा की जाने वाली जिद जैसी अन्य प्रतिक्रियाओं पर नाराज होते हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि वे अपने बच्चों से प्यार नहीं करते। इसलिए हर बात पर अपने माता-पिता के सामने जिद करना सही नहीं है।

संजाल पूर्ण कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
Answer

समझकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
वे नहीं मनाते थे लड़के का जन्मदिन
Solution & Step-by-Step Answer:
block bg-white dark:bg-slate-900/80 border-l-4 border-emerald-500 rounded-r-xl p-5 my-3 shadow-xs border border-slate-200/60 dark:border-slate-800">
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के के माता पित
Question 2 Maharashtra Board Solution
पिता जी द्वारा मिली झिड़की का नतीजा
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के के मन में उपेक्षा व आक्रोश और भी बढ़ा दिया।
Question 3 Maharashtra Board Solution
उपेक्षा व आक्रोश का स्थान इसने ले लिया
Solution & Step-by-Step Answer:
विद्रोह ने।
Question 4 Maharashtra Board Solution
इनसे चिढ़ हो गई थी लड़के को
Solution & Step-by-Step Answer:
पढ़ाई व पिता जी से।

उपर्युक्त गद्यांश से ऐसे दो प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों

Answer:

कारण लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
लड़के के घर में तंगहाली और भी बढ़ गई।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसके घर में उसकी छोटी बहन के जन्म के बाद छोटे भाई मंटू का आगमन हुआ।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़का दुस्साहसी हो गया।
Solution & Step-by-Step Answer:
पिता जी बात-बात पर उसे पीटते थे। इसी कारण पिटने का डर उसके दिमाग से काफूर हो गया और वह दुस्साहसी हो गया। कृतिक

शब्द संपदा

निम्नलिखित गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।
Answer:
धीरे-धीरे
एक-दूसरे
बात-बात
ढेर-के-ढेर

निम्नलिखित शब्द मानक वर्तनी के अनुसार लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
किये गये
Solution & Step-by-Step Answer:
किए गए

वचन बदलिए।

Answer:

नीचे दिए हुए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
तंगहाल होने की अवस्था –
Solution & Step-by-Step Answer:
तंगहाली
Question 2 Maharashtra Board Solution
दुस्साहस करने वाला
Solution & Step-by-Step Answer:
दुस्साहसी
Question 1 Maharashtra Board Solution
माता-पिता की आकांक्षाओं से दबकर बालक-बालिकाओं की लालसाएँ दम तोड़ देती हैं।’ कञ्चन के बारे में अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उन्हें अधिक अनुशासन में रखना उचित नहीं होता। हमेशा उन पर निगाह रखना या बार-बार टोकने या मारने से बच्चे और भी जिद्दी हो जाते हैं। मौका मिलते ही वे विद्रोह करने में भी पीछे नहीं हटते। इसके साथ माता-पिता को उनकी उपेक्षा भी नहीं करनी चाहिए। यदि बच्चे तीन या चार चीजों की मांग करते हैं, तो कम-से-कम उनकी एक ख्वाहिश उनके माता-पिता को पूर्ण करनी चाहिए।

यदि माता-पिता अपनी आकांक्षा एवं विचार बच्चों को जबरदस्ती अपनाने के लिए मजबूर करेंगे, तो ऐसे में वे अधिक हावी हो जाएँगे और विद्रोह करने के लिए तैयार हो जाएंगे। यदि वे विद्रोह नहीं करेंगे, तो बार-बार मन में सोचते रहेंगे। इससे उनके मन में माता-पिता के प्रति दुश्मनी का भाव निर्माण हो जाएगा। बच्चे माता-पिता की आकांक्षाओं से दबकर स्वयं को अकेला महसूस करने लगे और इससे उनके मन में नकारात्मक भावना पनपने लगेगी।

एक शब्द में उत्तर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
इससे लड़के को शत्रुता हो गई
Solution & Step-by-Step Answer:
पढ़ाई से
Question 2 Maharashtra Board Solution
इनसे बदला लेना चाहता था लड़का
Solution & Step-by-Step Answer:
पिताजी से

कारण लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
लड़के को स्वयं का कैरियर चौपट करने में मजा मिलता।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि वह अपने पिता से बदला लेना चाहता था और उन्हें नीचा दिखाना चाहता था।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़का अपमान से तिलमिला गया।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि पिछले साल से अच्छे नंबर लाने पर भी उसके पिता जी खुश नहीं हुए और उन्होंने उसे ‘थर्ड का थर्ड ही रहेगा’ ऐसे तीखे शब्दों में अपमानित किया।

निम्नलिखित गलत बाक्य सही करके फिर से लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
लड़के की रिपोर्ट देखकर पिता जी खुश हो जाते।
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के की रिपोर्ट देखकर पिता जी खीझ जाते।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़के की पांचवीं कक्षा में तीसरी पोजीशन थी।
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के की पांचवीं कक्षा में सातवीं पोजीशन थी।

किसने, किससे कहा?

Question 1 Maharashtra Board Solution
“कह तो ऐसे रहे हो जैसे फर्स्ट ही आओगे।”
Solution & Step-by-Step Answer:
पिता ने लड़के से कहा।
Question 2 Maharashtra Board Solution
“अगले साल मैं फेल होऊँगा फेल।”
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के ने अपने मन में सोचा।

शब्द समूह के लिए एक शब्द लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
ग्रहों के घूमने का वक़ मार्ग
Solution & Step-by-Step Answer:
कक्षा

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

गद्यांश में से विदेशी शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
Answer:
कैरियर, फर्स्ट, पोजीशन

निम्नलिखित शब्द में उचित प्रत्यय लगाइए।

Answer:

कृति च (४) स्वमत अभिव्यक्ति

Question 1 Maharashtra Board Solution
‘प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों की खुशी में सम्मिलित होना चाहिए।’ कथन के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
बच्चे संवेदनशील होते हैं। यदि कोई उनका अपमान करें या उनकी उपेक्षा करें, तो इसे भूल पाना उनके लिए असंभव हो जाता है। यदि वे कुछ अच्छा काम करते हैं, तो प्रत्येक माता-पिता को उनके अच्छे कार्य की सराहना करनी चाहिए। उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर उनकी खुशी में शरीक होना चाहिए। यदि कोई माता-पिता अपने बच्चों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों से प्रसन्न नहीं होते हैं और उनका आत्मविश्वास अधिक मजबूत करने के बजाय उन्हें निराश करते हैं, तो बच्चे स्वभाव से विद्रोही बनते है। इसलिए उनकी खुशी में सम्मिलित होकर उनकी प्रशंसा करनी चाहिए।

कारण लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
लड़के को शालू चमची से चिढ़ हो गई है।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसने थोड़ी बड़ी होने के साथ पिता जी कहना मानना और डरना शुरू कर दिया है।
Question 2 Maharashtra Board Solution
लड़के को मंटू के रोते रहने देने में शांति मिलती है।
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि पिता जी उससे बहुत प्यार करते हैं।

समझकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
परीक्षा में फर्स्ट आना इनकी उपलब्धि होगी
Solution & Step-by-Step Answer:
लड़के के पिता जी की।
Question 2 Maharashtra Board Solution
इस काम पर लड़के को लगा देना चाहते है उसके पिता
Solution & Step-by-Step Answer:
कुली-कबाड़ी के काम पर।

संजाल पूर्ण कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
Solution & Step-by-Step Answer:

पर्यायवाची शब्द लिखिए।

Answer:

वचन बदलिए।

Answer:

विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

शांति शब्द में उचित उपसर्ग का प्रयोग कीजिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
उपसर्ग : अ
Solution & Step-by-Step Answer:
उपसर्ग युक्त शब्द : अशांति

‘यदि आप लड़के की जगह पर होते तो क्या करते?’ अपने विचार लिखिए।
Answer:
यदि मैं लड़के की जगह पर होता तो उस लड़के की जैसी हरकतें नहीं करता। पिता जी की आर्थिक परेशानियाँ समझने की कोशिश करता। अपनी ख्वाहिशों पर नियंत्रण रखता। मन लगाकर पढ़ाई करता और सड़क पर आवारा दोस्तों के साथ मटरगश्ती करने में अपना समय नहीं गंवाता। अपने छोटे भाई बहनों के साथ प्यार से पेश आता। एक अच्छा पुत्र बनकर अपने पिता जी की हर बात का पालन करता।

संजाल पूर्ण कीजिए।


Answer:

निम्नलिखित गलत वाक्य सही करके फिर से लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
पिता बेटे से संधि चाहते थे।
Solution & Step-by-Step Answer:
बेटा पिता से संधि चाहता था।
Question 2 Maharashtra Board Solution
पिता की खुशी का पारावार न था।
Solution & Step-by-Step Answer:
माँ की खुशी का पारावार न था।

किसने, किससे कहा?

Question 1 Maharashtra Board Solution
मैं संधि चाहता हूँ।
Solution & Step-by-Step Answer:
यह वाक्य लड़के ने अपने मन ही मन में कहा।

समझकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
माँ की खुशी का पारावार न था
Solution & Step-by-Step Answer:
क्योंकि उसके बेटे को अपनी गलती का एहसास हो गया था। वह पछता रहा था। उसे पिता जी की दशा पर मन-ही-मन दुख हो रहा था।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बेटे ने पिता जी का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था
Solution & Step-by-Step Answer:
बेहद निराश एवं आकुल-व्याकुल रूप

विलोम शब्द लिखिए।

Answer:

समानार्थी शब्द लिखिए।

Answer:

अनेक शब्द के लिए एक शब्द लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
जो शब्दरहित हो
Solution & Step-by-Step Answer:
निःशब्द

गद्यांश में से शब्द-युग्म ढूँढकर लिखिए।

Question 1 Maharashtra Board Solution
जो शब्दरहित हो।
Solution & Step-by-Step Answer:
आकुल-व्याकुल, गरजेंगे-दहाड़ेंगे
Question 2 Maharashtra Board Solution
‘वही जीवन में प्रगति कर पाता है। जिसे अपनी गलती का एहसास होता है। अपने विचार लिखिए।
Solution & Step-by-Step Answer:
जिससे गलती होती है वह भी इंसान ही होता है। जाने-अनजाने में काम करते समय इंसान से गलती हो जाती है। जैसे कि गुस्सा आने पर इंसान एक-दूसरे को आवेश में आकर कुछ भी कह देता है। कभी बच्चे बचपन में, जाने-अनजाने में, घर से पैसे चुराना, माता-पिता के डाँटने पर उनके प्रति नकारात्मक सोच करना आदि गलतियाँ करते रहते हैं। लेकिन व्यक्ति को उस वक्त तो नहीं, पर बाद में उस पर विचार करना चाहिए और स्वयं की गलती को स्वीकारना चाहिए।

जिस व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास हो जाता है। वह फिर से दोबारा वह गलती नहीं करता। वह कार्य करने से पहले सावधानी बरतता है। आखिर, ऐसा व्यक्ति जीवन में प्रगति कर लेता है।