Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 8 हम चलते सीना तान के
Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 8 हम चलते सीना तान के Textbook Questions and Answers
विचार मंथन
‘हम सब एक हैं।’ इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
Answer:
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। उनकी भाषाएँ अलग हैं। उनका रंग भी अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग प्रदेश में रहते भी हैं। फिर भी हम एक हैं। हमारी संस्कृति एक है। अनेकता में एकता ही इस हिंदुस्तान की विशेषता है। हमारे पर्व-त्योहार हमें मिलकर रहना सिखाते हैं। यहाँ की प्रकृति भी हमें एकता का संदेश देती है। एकता में शक्ति होती है। जिस प्रकार एक फूल कितना भी सुंदर हो, वह एक गुलदस्ते का मुकाबला नहीं कर सकता है।
विविध रंगों के फूल जब एक साथ मिल जाते हैं, तो वे गुलदस्ते बन जाते हैं। ठीक हमारा देश भी अनेक धर्मों, जातियों, वर्गों, भाषाओं एवं प्रदेशों से मिलकर एक खूबसूरत देश बनता है। जिसका एक राष्ट्रगान है। एक राष्ट्रगीत है जिसमें हमारी एकता की महिमा का गान है। अत: अनेक होते हुए भी हम सब भारतमाता के बेटे हैं और हम सब एक हैं।
अध्ययन कौशल
अब तक पड़े हुए मुहावरों-कहावतों का वर्ण क्रमानुसार संग्रह बनाइए और चर्चा कीजिए।
Answer:
(छात्र चर्चा स्वयं करेंगे।)
जरा सोचो….. लिखो
‘यदि तुम सैनिक होते तो… ‘ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
यदि मैं सैनिक होता तो मैं अपने देश के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता। मैं अपने देश के अस्तित्व को कभी मिटने नहीं देता। आज कल पड़ोसी देश से आतंकवाद की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अनायास ही सैनिक मौत के घाट पर उतारे जा रहे हैं। ऐसे में यदि मैं सैनिक होता तो वही करता जो हमारे वीर सैनिक कर रहे हैं। अपना सिर कटा देते हैं, किंतु देश की आन-बान-शान को बनाए रखते हैं। आतंकवादियों के मंसुबे को कभी कामयाब नहीं होने देते हैं। मैं भी इसी प्रकार देश की सेवा करता। देश के सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद का समूल नाश करने का प्रयास करता।
पसंदीदा विषय पर चार पंक्तियों की कविता लिखिए। (कविता-लेखन)
Answer:

सुनो तो जरा:
किसी शहीद और उसके परिवार के बारे में सुनो : मुद्दे – जन्म, तिथी, गाँव, शिक्षा, घटना
मेरी कलम से:
शालेय प्रतिज्ञा का श्रुतलेखन करो और प्रतिज्ञा के मूल्यों का अपने व्यवहारों से सत्यापन करो।
निम्न पंक्तियों का अर्थ लिखिए।
(१) राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु – बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी – मोर
(४) राष्ट्रीय फल – आम
(५) राष्ट्रीय फूल – कमल
(६) राष्ट्रीय खेल – हॉकी
(७) राष्ट्रीय पर्व – गणतंत्र दिवस (२६ जनवरी)
– स्वतंत्रता दिवस (१५ अगस्त)
– गाँधी जयंती (२ अक्टूबर)
(८) राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम्
(९) राष्ट्रगान – जन-गण-मन
(१०) राष्ट्रीय ध्येय वाक्य – सत्यमेव जयते।
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।
Answer:
खोजबीन
Answer:


सदैव ध्यान में रखो
मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
भाषा की ओर
अर्थ के आधार पर वाक्य पढ़ो, समझो और उचित स्थान पर लिखो:
Answer:
पहले वाक्य में क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है।
अतः यहवाक्य विधानार्थक वाक्यहै।

दूसरे वाक्य में आने का अभाव सूचित होता है क्योंकि इसमें नहीं का प्रयोग हुआ है।
अतः यहनिषेधार्थक वाक्यहै।
तीसरे वाक्य में प्रश्न पूछने का बोध होता है। इसके लिए क्यों का प्रयोग हुआ है।
अतः यहप्रश्नार्थक वाक्यहै।
चौथे वाक्य में आदेश दिया है। इसके लिए चलो शब्द का प्रयोग हुआ है।
अतः यहआज्ञार्थक वाक्यहै।
पाँचवें वाक्य में विस्मय-आश्चर्य का भाव प्रकट हुआ है। इसके लिए वाह शब्द का प्रयोग हुआ है।
अतः यहविस्मयार्थक वाक्यहै।
छठे वाक्य में संदेह या संभावना व्यक्त की गई है। इसके लिए होगा शब्द का प्रयोग हुआ है।
अतः यहसंभावनार्थक वाक्यहै।
सातवें वाक्य में इच्छा या आशीर्वाद व्यक्त किया गया है। इसके लिए खूब पढ़ो, खूब बढ़ो का प्रयोग हुआ है।
अतः यहइच्छार्थक वाक्यहै।
आठवें वाक्य में एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध होता है। इसके लिए यदि, तो शब्दों का प्रयोग हुआ है।
अतः यहसंकेतार्थक वाक्यहै।
Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 8 हम चलते सीना तान के Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर लिखिए।
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(रजकण, भारतमाता, हिंदुस्तान, अगणित, सदियों)
निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
Answer:
निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
Answer:
निम्नलिखित वाक्यों के अर्थ के आधार पर उनके भेद का नाम लिखिए। :
Answer: