Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 शब्द संपदा
Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 4 शब्द संपदा Textbook Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के तीन-चार वाक्यों में उत्तर लिखिए।
स्वयं अध्ययन
Answer:
हमारी वाणी शिष्ट होनी चाहिए। कहा गया है ‘सत्यं ब्रूयात्’ यानी सत्य से युक्त वाणी बोलनी चाहिए। “प्रिय बूयात्’ प्रिय बोलना चाहिए। अहंकार रहित वाणी बोलनी चाहिए। जिसे सुनकर सुननेवाला भी सुखी हो जाए और अपने मन को भी शांति मिले। विवेक पूर्ण वाणी बोलनी चाहिए अर्थात कहाँ, किससे और कैसी वाणी बोलनी चाहिए उसका पूर्ण विचार करके बोलना चाहिए। बड़ों के लिए आदरार्थक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए साथ ही सत्य यदि अप्रिय हो, तो नहीं बोलना ही हितकर होता है।

जरा सोचो…..
‘यदि तुम पशु-पक्षियों की बोलियाँ समझ पाते तो…’ विषय पर आधारित संवाद लिखिए। (संवाद लेखन)
Answer:
आशीष – आयुष, क्या तुमने प्रातः भ्रमण कर लिया?
आयुष – हाँ, भ्रमण तो कर लिया पर अभी और करना था। तब तक एक करुण स्वर ने…..
आशीष – करुण स्वर?
आयुष – हाँ, मित्र यह चिड़िया अचानक मेरे सामने आकर गिर पड़ी।
आशीष – क्या हुआ है इसे?
आयुष – पता नहीं यार! यह मेरे सामने गिरी और छटपटाते हुए ची… चौं… कर रही थी।
आशीष – शायद तुम ठीक कह रहे हो; पर कौए को इससे क्या दुश्मनी हो सकती है जो वह इसे मारेगा?
आयुष – वह तो यह चिड़िया ही बता सकती है। शायद यह कुछ कहना चाहती है। परंतु हम इसकी भाषा नहीं समझ पा रहे हैं।
आशीष – चलो इसे साथ ले चलते हैं।
विचार मंथन
‘कथनी मीठी खाँड़-सी’ इस विषय पर आधारित एक अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
‘कथनी’ का अर्थ है हमारा कथन अर्थात हमारी वाणी। हमारी वाणी मीठी होनी चाहिए। एकदम गुड़ के समान। कहने का आशय यह है कि हम जो भी बोले उसका प्रभाव सुनने वाले के ऊपर अच्छा व सकारात्मक हो। एक बार मुख से शब्द निकल जाए तो वह वापस नहीं आता है। वाणी के कारण दोस्त और दुश्मन बनते हैं।
मधुर वाणी को औषधि के समान माना गया है। जिसे सुनकर सुनने वाला शांत एवं आनंदित हो जाता है तथा अपने मन को भी परम सुख की अनुभूति होती है। तभी तो कहा गया है। “ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहू शीतल होय।।”
सुनो तो जरा:
भारत के संविधान की उद्देशिका सुनो और दोहराओ।
‘बातै हाथी पाइए, बातै हाथी पाँव’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छद-लखन)
Answer:
बात से हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं। ‘बातै हाथी पाइए’ का अर्थ है – बात से हाथी प्राप्त करना। यदि आप को बोलने की कला आती है, तो आपकी हर बात पूरी हो सकती हैं। बड़ी-से-बड़ी इच्छाएँ आपकी पूरी हो सकती हैं। इसके विपरीत यदि बात करने नहीं आता है, तो कहीं भी आप समस्या उपस्थित कर सकते हैं। जो कार्य आसानी से संपन्न हो सकता है।
वह काम बिगड़ भी सकता है। यही नहीं यदि आपने किसी को कटु वाणी बोल दी, तो वह आग बबूला भी हो सकता है। संभवतः वह आपको मार-मार कर हाथी पाँव जैसा भी बना सकता है। अत: बात करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सोच-समझकर बात करनी चाहिए। आपकी बात का सुनने वाले पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यह विचार करके ही बोलना चाहिए।
खोजबीन
हजारी प्रसाद द्विवेदी की ‘कबीर ग्रंथावली’ से पाँच दोहे दंडकर सुंदर अक्षरों में लिखिए। (कविता लेखन)
Answer:
(१) दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय।।१।।
(२) तिनका कबहुँ ना निंदिये, जो पाँव तले होय।
कबहुँ उड़ आँखों पड़े, पौर घनेरी होय।।२।।
(३) गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपनो, गोबिंद दियो बताय।।३।।
(४) जाति न पूछो साधुकी, पूछि लीजिए ज्ञान।
मोल करो तलवार का, पड़ी रहन दो म्यान।।४।।
(५) माया मरी न मन मरा, मर-मर गया शरीर।
आशा तृष्णा ना मरी, कह गए दास कबीर।।५।।
अध्ययन कौशल:
जानकारी प्राप्त करने के विविध संदर्भ स्रोतों के बारे में पढ़ो और उनका संकलन करो।
सदैव ध्यान में रखो
शब्दों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए।
भाषा की ओर
नीचे दिए गए वाक्य पढ़ो और उपयुक्त शब्द उचित जगह पर लिखो:

(१) लक्ष्मी ……. यहाँ से दस ……. दूरी पर है। (मील, मिल)
(२) …….. छोड़ दूंगा पर ……. नहीं छोडूंगा। (प्रण, प्राण)
(३) ………. को देखकर रुचिका …….. पड़ी। (हँस, हंस)
(४) शब्द ……. में ……शब्द मिलता है। (कोष, कोश)
(५) …….. रात ……. दुखियों की सेवा करना सभी का कर्तव्य है। (दीन, दिन)
(६) नदी के ………. का ……… जल समेटा नहीं जा सकता। (कुल, कूल)
(७) ………. दिवाली में जलाकर देहरी पर रख …….। (दिया, दीया)
(८) बालंक ………. से पानी ……. है। (पीता, पिता)
Answer:
(१) मिल, मील
(२) प्राण, प्रण
(३) हंस, हँस
(४) कोश, कोष
(५) दिन, दीन
(६) कूल, कुल
(७) दीया, दिया
(८) पिता, पीता
Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 4 शब्द संपदा Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(मिलनसार, विचित्र, ज्ञान, मालिका, हानिकारक, शब्द, स्वयं)
निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
Answer:
निम्नलिखित शब्दों के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
Answer:
पाठ में से हिंदीतर भाषा के शब्दों को चुनकर लिखिए एवं उनका वर्गीकरण कीजिए।
Answer:

निम्नलिखित शब्दों में से अंग्रेजी और हिंदी के शब्दों को अलग कीजिए।
माई, अम्मा, बाबा, ब्रश, रेल, पेंसिल, रेडियो, अक्का, कार, अण्णा, स्कूटर, परीक्षा, दादा, बापू, स्टेशन, माँ, मम्मी, डॅडी
Answer:

‘दार’ प्रत्यय लगाकर पाँच शब्द बनाइए।
जैसे – थाने + दार = थानेदार
Answer:
दैनिक बोल चाल में प्रयुक्त शब्दों के हिंदी समानार्थी शब्द लिखिए।
Answer:
