Maharashtra State Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 देहात और शहर
Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 4 देहात और शहर Textbook Questions and Answers
खोजबीन
डाकघर से प्राप्त सेवाएँ बताइए और संकेत स्थलों से अन्य सेवाएँ ढूँढकर उनकी सूची बनाइए। सेवाओं के नाम कब ली जाती है?
Answer:
‘डाकघर’ को अंग्रेजी में (post office) कहते हैं, जो पत्रों को जमा करने, डाँटने, पहुँचाने आदि का काम करती है। लगभग ५०० साल पुरानी ‘भारतीय डाक व्यवस्था’ आज दुनिया की सबसे बेहतर डाक व्यवस्था है। आज भी हमारे देश में हर साल लगभग १०,००० करोड़ चिट्ठियाँ दरवाजे-दरवाजे तक पहुंचाई जाती हैं।
भारतीय डाक सेवाओं की सूची वी. पी. पी. पार्सल सेवा, पोस्टकार्ड, मनीऑर्डर सेवा, डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट (EME) सेवा, ग्रीटिंग पोस्ट सेवा, इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रान्सफर सेवा, इंटरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा, बिल मेल सेवा, ई-पोस्ट सेवा।


विचार मंथन
“गाँव का विकास, देश का विकास” इस विषय पर दो मित्रों के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए। (संवाद-लेखन)
Answer:
राम – अरे! रतन कैसे हो?
रतन – ठीक हूँ। अभी-अभी अपने गाँव से आया हूँ।
राम – गाँव, अरे ! गाँवों में क्या रखा है?
रतन – नहीं राम। असली भारत तो गाँवों में ही बसता है।
राम – पर मुझे तो गाँव में अच्छा ही नहीं लगता। न वहाँ खेलने के साधन है, न खाने के तरह-तरह के पदार्थ हैं।
रतन – नहीं राम। तुम्हारी सोच गलत है। असली संस्कृति तो गाँवों में ही देखने को मिलती हैं।
रतन – गाँव की बातों को हम समझना ही नहीं चाहते हैं।
राम – क्या समझना है? सब कुछ तो वहाँ बेकार ही होता है। कुछ भी मज़ेदार नहीं।
रतन – राम! यह मत भूलो कि देश के लिए जितने भी वीर महापुरुष पैदा हुए वे गाँव में ही हुए हैं।
राम – हाँ ! रतन यह तो मैं भूल ही गया था।
रतन – सही कहा तुमने।
राम – मैं भूल गया था कि गाँवों से ही देश बनता है। इसलिए विकास की शुरुआत गाँवों से ही करनी होगी।
रतन – राम सही का तुमने। पर एक बात हमेशा ध्यान में रखो कि जब हम बदलेंगे, तब देश बदलेगा।
राम – हाँ, मित्र। मैं तुम्हारे विचार से सहमत हूँ। गाँव का विकास ही देश का विकास है।
बताओ तो सही
क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का ज्ञान हो, उसे ‘काल’ कहते हैं। काल के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं :
(१) वर्तमानकाल
(२) भूतकाल
(३) भविष्यकाल
(१) वर्तमानकाल:क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का बोध होता है, उसे ‘वर्तमानकाल’ कहते हैं। जैसे –
(१) माँ खाना बना रही है।
(२) ममता पड़ रही है।
(३) राजा पुस्तक पढ़ रहा है।
(२) भूतकाल :जिस क्रिया से उसके बीते हुए समय में होने का पता चलता है, उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं। जैसे –
(१) चित्र देखकर राजा खुश हुए
(२) माँ दीदी को पढ़ा रही थी।
(३) भविष्यकालः‘भविष्य’ यानी आनेवाला समय। जिस क्रिया से उनके आनेवाले समय में होने का पता लगे, उसे ‘भविष्यकाल’ कहते हैं। इसके अंत में गा, गी, गे जैसे शब्द होते हैं।
जैसे –
(१) हवा चलेगी।
(२) देश में अच्छे दिन आएंगे।
हिंदी की विभिन्न बोलियों के नाम लिखिए तथा उनसे संबंधित प्रदेशों के नाम लिखिए।
Answer:
हिंदी की बोलियाँ – संबंधित प्रदेश
(१) ब्रज – बुंदेलखंड, ग्वालियर, भरतपुर
(२) भोजपुरी – बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड
(३) मारवाड़ी – राजस्थान, मध्यप्रदेश
(४) दक्खिनी – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश
(५) गढ़वाली – उत्तराखंड
(६) अवधी – उत्तर प्रदेश, अवध क्षेत्र
(७) बघेली – बघेलखंड
(८) हरियाणवी – मध्यप्रदेश, मालवा, हरियाणा
स्वयं अध्ययन
Answer:
सार्वजनिक यातायात साधन न होने पर देश की प्रगति पर गहरा असर पड़ सकता है। देश का प्रत्येक भाग एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इन सबको मिलाकर तो देश बनता है और यातायात तो देश के आर्थिक व्यवहार की नींव है, इसके न होने से देश की प्रगति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

गाँव:गाँव में तैयार होने वाली चीजें वे बेचने के लिए शहर नहीं ले जा सकेंगे। बीमार पड़ने पर व्यक्ति को तुरंत आरोग्य सेवाएँ नहीं मिल सकेंगी। गाँव के बच्चे पढ़ने के लिए यातायात साधन के न होने के कारण शहर नहीं जा सकेंगे। शहरः शहर वासियों का आवागमन व व्यापार ठप्प हो जाएगा। सही समय पर अपने काम पर नहीं जा सकेंगे। ट्राफिक जैसी समस्याएँ निर्माण हो जाएंगी। लोग स्वयं के यातायात साधन का उपयोग करेंगे।
महानगर :महानगर में रहने वाले लोगों के जीवन की गति रूक जाएगी। सभी प्रकार के व्यापार व व्यवहार समय पर नहीं होंगे। बड़े पैमाने पर देश की हानि होगी। महानगर वासियों का जीवन थम-सा जाएगा।
देशःकई जगहों पर गाँवों, शहरों और महानगरों का संबंध एक-दूसरे से टूट जाएगा। देश के सारे महत्त्वपूर्ण शासकीय व न्यायालयीन कार्य समय पर नहीं होंगे। बड़े पैमाने पर देश की आर्थिक हानि होगी। यातायात साधन न होने से गाँवों, शहरों और महानगरों के बीच की दूरी बढ़ जाएगी। बाहरी देश से आनेवाली व जानेवाली कई साधन सामग्रियाँ समय पर न पहुंच पाने से देश का वैश्विक व्यापारिक स्तर डगमगा जाएगा।
अपने मित्र को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आने पर बधाई देते हुए अभिनंदन पत्र लिखिए।
Answer:
ए/१०२, नीलकमल अपार्टमेंट,
राहुल पार्क, एस. व्ही. रोड,
बोरीवली (पूर्व)
मुंबई : ४००५०१।
दिनांक : ०३ मई २०१७।
प्रिय मित्र विनोद,
सप्रेम नमस्ते!
तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। पढ़कर अत्यंत हर्ष हुआ कि तुमने इस वर्ष अंतर शालेय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुझे तुमसे यही आशा थी। तुम बचपन से ही भाषा विषय में बहुत ही कुशल व निपुण हो। आशा करता हूँ कि तुम भविष्य में भी अपना यह प्रथम आने का प्रगतिशील दौर जारी रखोगे। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ सदैव तुम्हारे साथ हैं।
शुभकामनाओंसहित,
तुम्हारा अभिन्न मित्र,
विवेक
वाचन जगत से
गाँव संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी पढ़ो और मुख्य बातें सुनाओ।
Answer:
गाँव संबंधी कुछ सरकारी योजनाएँ निम्नलिखित हैं:
१. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)
२. सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY)
३. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY)
४. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
५. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)
अध्ययन कौशल
सुने हुए नए शब्दों की वर्णक्रमानुसार तालिका बनाकर संभाषण एवं लेखन में उनका प्रयोग करो।
Answer:
१.चाचा जीप्रकल्प में मेरा मार्गदर्शन करते हैं।
२. विद्यालय में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलगअध्यापकहोते हैं।
३. नाटक में अच्छा अभिनय करने पर गायत्री को सर्वश्रेष्ठअभिनेत्रीका पुरस्कार मिला।
४. सीमा ने मेले से एक सुंदरगुड्डाखरीदा।
५.ऊँटनीअपने बच्चे के साथ चारा खा रही थी।
६. सीमा अपनीसासका बहत सम्मान करती है।
७. चिड़ियाघर में प्राय:हंसदेखने को मिल ही जाते हैं।
८. वहबालिकासुरीला गाना गाती है।
सदैव ध्यान में रखो
गाँव की समृद्धि में ही शहर की खुशहाली समाहित है।
निम्नलिखित वाक्य सही है था गालात लिजिए।
कारण लिखो:
भाषा की ओर
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलो और वाक्य बनाकर लिखो :

Hindi Sulabhbharti Class 7 Solutions Chapter 4 देहात और शहर Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(दुखड़ा, शौचालय, रोजगार, इमारतों, अशिक्षा, मज़दूर)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
किसने, किससे कहा?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
व्याकरण और भाषाभ्यास
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द पाठ में से ढूँढ़कर लिखिए।
Answer:
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
Answer:
प्रस्तुत पाठ में आए युग्म शब्द को चुनकर लिखिए।
Answer:
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर उनके काल का भेद लिखिए।