Latest Maharashtra State Board (SSC & HSC) 2026-27 Syllabus Digest & Solutions Updated!
Class 6Hindi (Lokbharati / Sulabhbharati)2026-27 Syllabus

Chapter 8 जन्मदिन Solutions

Complete Maharashtra State Board Balbharati & Yuvakbharati textbook solutions for Chapter 8 जन्मदिन. Step-by-step solved exercises, numerical problems, and digest answers.

30 Solved Questions2 Diagrams1538 words

Maharashtra State Board Class 6 Hindi Solutions Chapter 8 जन्मदिन

Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 8 जन्मदिन Textbook Questions and Answers

लेखन विभाग

मैं कौन हूँ?:

सूचना, निर्देश, आदेश, अनुरोध, बिनती के बाक्य विरामचिह्न सहित पढ़ो और समझोः

Question 1 Maharashtra Board Solution
बगीचे के फल-फूल तोड़ना मना है।
Solution & Step-by-Step Answer:
सूचना
Question 2 Maharashtra Board Solution
जैसे-फल, सब्जी लेकर घर आओ।
Solution & Step-by-Step Answer:
निर्देश
Question 3 Maharashtra Board Solution
‘चंदामामा’ बालपत्रिका पढ़ो।
Solution & Step-by-Step Answer:
आदेश
Question 4 Maharashtra Board Solution
अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
Solution & Step-by-Step Answer:
अनुरोध
Question 5 Maharashtra Board Solution
बच्चों ने कहा, “कृपया हमें अंतरिक्ष के बारे में बताएँ।”
Solution & Step-by-Step Answer:
विनती

विचार मंथन:

सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा के बारेमें बताओ।
Answer:
सौर ऊर्जा अर्थात सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा अक्षय है।
सूर्य में अनंत ऊर्जा है और वह समाप्त होने वाली नहीं है।
अन्य ऊर्जा का भंडार सीमित है, परंतु सौर ऊर्जा असीमित है।
अत: आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अधिकसे-अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग करें।

जरा सोचो …. बताओ:

यदि पानी की टोंटी बोलने लगे …(काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि पानी की टोंटी बोलने लगे तो बहुत हद तक पानी की बचत होने लगेगी। अक्सर लोग पानी की टोंटी खुली छोड़ देते हैं। यही नहीं, मुँह धोते समय भी टोंटी खुली होती है और ब्रश करते रहते हैं।

खोजबीन

विभिन्न क्षेत्रों की प्रथम भारतीय महिलाओं’ की सचित्र जानकारी कॉपी में चिपकाओ।

स्वयं अध्ययनः

मातृभाषा के दस शब्द एवं दो वाक्यों का हिंदी अनुवाद करो:
Answer:
(१) मुलगी – लड़की
(२) मुलगा – लड़की
(३) घड्याळ – घड़ी
(४) झाड़ – पेड़
(५) आंबा – आम
(६) फणस – कटहल
(७) ससा – खरगोश
(८) ढग – बादल
(९) खटारा – बैलगाड़ी
(१०) गवत – घास

(अ) वर्गात स्वच्छता राखा
कक्षा में स्वच्छता रखो।
(ब) अभ्यास करताना शांतता राखा.
पढ़ाई करते समय शांति रखो।

सुनो तो जरा:

ध्वनिफीति सी.डी पर कोई लोकगीत सुनोः(आत्मकथा लेखन)
Answer:
विद्यार्थी अपने घर पर लोकगीत सुनेंगे।

बताओ तो सही:

तुम अपनी छोटी बहन छोटे भाई के लिए क्या करते हो?
Answer:
मैं अपनी छोटी बहन/छोटे भाई की पढ़ाई में मदद करता हूँ। विद्यालय से मिले गृहकार्य करवाता हूँ। उसके साथ खेलता हूँ। चित्रकला एवं अन्य कार्यों में उसकी मदद करता हूँ।

भाषा की ओर:

शब्दयुग्मों की जोड़ियाँ मिलाओ।


Answer:
अड़ोस– पड़ोस
बारी– बारी
अच्छा– बुरा
नहाना– वहाना
हँसी– खुशी

वाचन जगत से:

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा का अंश पड़कर उनके बारे में लिखिए:
Answer:
पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम के प्राथमिक स्कूल में कलाम की शिक्षा का प्रारंभ हुआ। उनकी प्रतिभा को देखकर उनके शिक्षक उनपर स्नेह रखने लगे। एक बार बुखार आ जाने के कारण कलाम स्कूल नहीं पहुँचे, यह देखकर उनके शिक्षक मुत्थुरा जी काफी चिंतित हो गए। स्कूल समाप्त होने के बाद वे उनके घर जा पहुँचे। उन्होंने कलाम के स्कूल न आने का कारण पूछा और कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो नि:संकोच कह सकते हैं।

दो-तीन वाक्य में उत्तर लिखो:

Question 1 Maharashtra Board Solution
बबलू की आदत से कौन परेशान थे?
Solution & Step-by-Step Answer:
बबलू की आदत से उसके माता-पिता दोनों परेशान थे।
Question 2 Maharashtra Board Solution
शीला मौसी ने बिजली की कटौती का क्या कारण बताया?
Solution & Step-by-Step Answer:
शीला मौसी ने बिजली की कटौती का यह कारण बताया कि गरमी बढ़ जाने से बाहर तमाम जगहों पर बिजली का भार बढ़ गया है। आज कॉलोनी के इस ब्लॉक में कटौती हुई है। फिर बारी-बारी दूसरे ब्लॉकों में कटौती होगी।
Question 3 Maharashtra Board Solution
प्यास के कारण बबलू की स्थिति कैसी बनी थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
प्यास के कारण बबलू बेचैन हो उठा। वह पानी-पानी चिल्लाने लगा। प्यास से उसका गला सूखा जा रहा था। खाने का एक कौर भी गले से नीचे नहीं उतर रहा था।
Question 4 Maharashtra Board Solution
बबलू ने किस बात को कभी नहीं जाना?
Solution & Step-by-Step Answer:
बबलू ने इस बात को कभी नहीं जाना कि शीला मौसी के यहाँ जन्मदिन की पार्टी में जो कुछ हुआ, वह एक नाटक था।

मेरी कलम से:

अपने नाना जी/दादा जी को अपने मन की बात लिखकर भेजो। (पत्र लेखन)
Answer:
छात्रावास
मुंबई। पूज्य नाना जी/ दादा जी सादर प्रणाम।

मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा है आप सब भी सकुशल होंगे। आज हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। आपको यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि मैंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सब आपके आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है।
माता जी और पिता जी को प्रणाम तथा अमीषा को प्यारभरा आशीर्वाद।

आपका आज्ञाकारी
पोता/नाती

सदैव ध्यान में रखोः

प्राकृतिक संपदाओं की बचत करना आवश्यक है। (अनुच्छेद – लेखन)
Answer:
प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना मनुष्य है। मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्राकृतिक संपदाएँ भरी पड़ी हैं। किंतु आज हम उन संपदाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। यही नहीं, प्रकृति को ही प्रदूषित कर रहे हैं। अत: अपने जीवन को बचाना है तो हमें प्राकृतिक संपदाओं की बचत करना आवश्यक है।

अध्ययन कौशल:

निम्नांकित चित्रों के नाम बताओ और जानकारी लिखोः

Answer:
(१) पेड़ – पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं। पेड़ों से हमें फल-फूल, लकड़ी, दवाएँ आदि मिलती हैं। पेड़ से हमें ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है। अत: अधिक-से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

(२) कुआँ – कुएँ ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत काम आते हैं। खेती के कार्य में एवं पीने के लिए भी इससे जल प्राप्त होता है। इससे भूजल स्तर में वृद्धि होती है।

(३) झरना – पहाड़ों से एकत्रित होकर पानी मैदानी भाग में गिरता है, तो उससे झरने का निर्माण होता है। इससे प्राप्त जल का उपयोग कृषि कार्य एवं अन्य कार्यों में किया जाता है।

(४) बादल – बादल को आकाश में देखते ही किसान खुश हो जाते हैं। बादल जब बरसते हैं, तो किसान खेती के कार्य में लग जाते हैं। अच्छी वर्षा किसानों और देश के लिए समृद्धि का सूचक है।

(५) नदी – नदी के जल से देश के अधिकांश भागों में सिंचाई की जाती है। नदियों का जल पीने के काम में आता है। नदियों का धार्मिक महत्त्व भी है। नदियों में स्नान करना पुण्यकारक माना जाता है।

Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 8 जन्मदिन Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक शब्द में लिखिएः

Question 1 Maharashtra Board Solution
सूरज क्या बरसाने लगा?
Solution & Step-by-Step Answer:
आग।
Question 2 Maharashtra Board Solution
बबलू को बाथरूम में घुसे कितना घंटा हो चुका था?
Solution & Step-by-Step Answer:
आधा।
Question 3 Maharashtra Board Solution
बबलू को शीला मौसी के घर क्या देखकर आश्चर्य हुआ?
Solution & Step-by-Step Answer:
सन्नाटा।
Question 4 Maharashtra Board Solution
बबलू किससे बेचैन था?
Solution & Step-by-Step Answer:
प्यास।
Question 5 Maharashtra Board Solution
शीला मौसी के घर जो कुछ हुआ, वह क्या था?
Solution & Step-by-Step Answer:
नाटक।

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(भोजन, बिजली, भरोसा, तीखे, मोमबत्तियों, जन्मदिन, उपाय, कॉलनी)

Question 1 Maharashtra Board Solution
धीरे धीरे उसके तेवर ………………. हो चले।
Solution & Step-by-Step Answer:
तीखे
Question 2 Maharashtra Board Solution
उन्हें कोई ……………… नहीं सूझ रहा था।
Solution & Step-by-Step Answer:
उपाय
Question 3 Maharashtra Board Solution
मेज पर ……………… लगा हुआ था।
Solution & Step-by-Step Answer:
भोजन
Question 4 Maharashtra Board Solution
केवल दो-एक ……………… का धीमा प्रकाश फैला हुआ था।
Solution & Step-by-Step Answer:
मोमबत्तियों
Question 5 Maharashtra Board Solution
………….. के इस ब्लॉक में कटौती हुई है।
Solution & Step-by-Step Answer:
कॉलनी
Question 6 Maharashtra Board Solution
हम पूजा का ……………… तो हँसी – खुशी से मनाएंगे।
Solution & Step-by-Step Answer:
जन्मदिन
Question 7 Maharashtra Board Solution
अचानक ……………… आ गई।
Solution & Step-by-Step Answer:
बिजली
Question 8 Maharashtra Board Solution
शीला मौसी ने भी कुछ करने का …………… दिया था।
Solution & Step-by-Step Answer:
भरोसा

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:

Question 1 Maharashtra Board Solution
बबलू की घमा-चौकड़ी कहाँ मची हुई थी?
Solution & Step-by-Step Answer:
बबलू की धमा-चौकड़ी शावर के नीचे मची हुई थी।
Question 2 Maharashtra Board Solution
उस दिन किसका जन्मदिन था?
Solution & Step-by-Step Answer:
उस दिन शीला मौसी की बेटी पूजा का जन्मदिन था।
Question 3 Maharashtra Board Solution
चलने से पहले शीला मौसी और माँ ने क्या किया?
Solution & Step-by-Step Answer:
चलने से पहले शीला मौसी और माँ एक-दूसरे को देखकर कुछ मुसकुराई।
Question 4 Maharashtra Board Solution
घर पहुँचने पर माँ को क्या दिखाई पड़ा?
Solution & Step-by-Step Answer:
घर पहुँचने पर माँ को बबलू किसी सोच में डूबा दिखाई पड़ा।

किसने, किससे कहाः

Question 1 Maharashtra Board Solution
“बबलू, क्यों इस तरह पानी बरबाद कर रहे हो?”
Solution & Step-by-Step Answer:
माँ ने बबलू से का।
Question 2 Maharashtra Board Solution
“आज कॉलोनी के इस ब्लॉक में कटौती हुई है।”
Solution & Step-by-Step Answer:
शीला मौसी ने सभी मेहमानों से कहा।
Question 3 Maharashtra Board Solution
“अरे बच्चो, मैं तो भूल ही गया था कि बड़ेवाले पानी के कूलर में पानी भरा हुआ है।”
Solution & Step-by-Step Answer:
अंकल ने बच्चों से कहा।
Question 4 Maharashtra Board Solution
“माँ, अब पानी की एक बूंद भी बरबाद नहीं होगी।”
Solution & Step-by-Step Answer:
बबलू ने माँ से कहा

निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:

Answer:

निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन-रूप लिखिए:

Answer: