Maharashtra State Board Class 6 Hindi Solutions Chapter 1 उपयोग हमारे
Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 1 उपयोग हमारे Textbook Questions and Answers
चित्रो का परिचय: चित्र का निरीक्षण करो और बताओ।
डाकघर:
विद्यार्थियों से चित्रों का निरीक्षण कराकर उनको प्रश्न पूछने के लिए कहें। बड़ों की सहायता से उन्हें डाकघर में जाकर टिकट खरीदने तथा बैंक में बाल-बचत खाता खुलवाने और परिचित डाकिए, बैंक कर्मचारी, नर्स, हवलदार से बातचीत करने की सूचना दें।

Answer:
प्रस्तुत चित्र डाकघर का है। डाकघर भारत-सरकार का सबसे पुराना व बड़ा उपक्रम है। चित्र में डाकघर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले काम के बारे में बताया गया है। लोग अपना पत्र और मनी ऑर्डर भेजने के लिए कतार में खड़े हैं। पोस्टमैन पत्रों पर कुछ लिख रहे हैं। एक व्यक्ति बचत खाता-काउन्टर पर डाक कर्मचारी से कुछ पूछताछ कर रहा है। दूसरा व्यक्ति मनी ऑर्डर-काउन्टर पर बैठी डाक-कर्मचारी से कुछ जानकारी प्राप्त कर रहा है। डाकघर में सूचना-फलक लगा हुआ है। डाकघर के अन्य कर्मचारी भी अपने काम में व्यस्त हैं। हम आपकी आवश्यकता समझते हैं।’ इस सुविचार के माध्यम से ग्राहकों में अपनेपन का भाव पैदा करने का प्रयास किया गया है। छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ डाकघर में आए हैं और सभी चीज़ों का निरीक्षण कर रहे हैं। गमले के पास कूड़ेदान रखा गया है। ‘बचत आपकी, प्रगति देश की।’ इस सुंदर पंक्ति द्वारा लोगों में देश की प्रगति की भावना भी जागृत करने का प्रयत्न किया गया है। प्रगति के आज के दौर में हमारी सरकार डाकघरों का महत्त्व बरकरार रखने के लिए बैंकों की तर्ज पर उनका पुनर्गठन कर रही है।
बैंक:
उपरोक्त स्थानों की कार्य प्रक्रिया संबंधी जानकारी देकर चर्चा करें। प्रत्यक्ष जाकर विद्यार्थियों को वहाँ की सूचना पढ़ने के लिए कहें। उनसे अपने गाँव/शहर के महत्त्वपूर्ण स्थानों के दूरध्वनि क्रमांकों की सूची बनवाएँ और सहायता लेने की सूचना दें।

Answer:
प्रस्तुत चित्र बैंक का है। प्रतिदिन के कार्य का चित्रण इसमें किया गया है। छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ बैंक में आए हैं। बैंक में आए कई ग्राहक अपना कार्य कर रहे हैं। एक महिला पूछताछ-काउन्टर पर बैठे बैंक कर्मचारी से कुछ बातचीत कर रही है। दूसरी महिला बचत खाता काउन्टर पर अपना कार्य करने के लिए खड़ी है। कुछ ग्राहक कैशिअर के पास से अपने रुपये लेने के लिए कतार में खड़े हैं। एक महिला कैशिअर काउन्टर पर रुपये जमा कर रही है। कुछ ग्राहक अपने कार्य की प्रतीक्षा में बैठे हैं। एक ग्राहक शाखा प्रबंधक (मैनेजर) के कक्ष में बैठकर कुछ वार्तालाप कर रहा है। बंदूकधारी सुरक्षा कर्मचारी बैंक की सुरक्षा के लिए खड़ा है। अन्य ग्राहक अपने काम में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को सूचना देने के लिए सूचना फलक लगा हुआ है।
Hindi Sulabhbharti Class 6 Solutions Chapter 1 उपयोग हमारे Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(प्रगति, सूचना, टिकट, कूड़ेदान)
निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत लिखिए:
निम्नलिखित चित्रों के साथ सही जोड़ियाँ मिलाइए:
Answer:
१ – घ
२ – ग
३ – ड़
४ – क
५ – ख

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए:
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(ग्राहक, पूछताछ, बंदूक, बचत, छड़ी)
निम्नलिखित बाक्य सही हैं या गलत लिखिए:
निम्नलिखित बैंक व पोस्ट से संबंधित शब्दों को अलग अलग करके लिखिए:
(पूछताछ, बचत खाता, कैशिअर, डाकिया, मैनेजर, डाक अधिकारी, रजिस्ट्री, चालू खाता, पत्र, धनादेश, मनी ऑर्डर)
Answer:
पोस्ट ऑफिस:
बैंक:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए:
Question 5. बैंक के मुख्य अधिकारी को क्या कहते हैं?
Solution & Step-by-Step Answer:
बैंक के मुख्य अधिकारी को शाखा प्रबंधक कहते हैं।
Question 6
Maharashtra Board Solution
साधारण या आम जनता बैंक में किस प्रकार का खाता खोलती है?
Solution & Step-by-Step Answer:
साधारण या आम जनता बैंक में बचत खाता खोलती है।
|